Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले गिरफ्तारी का दावा, CJP नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना..!

SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP का आंदोलन तेज हो गया है। पार्टी नेताओं ने 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन से पहले गिरफ्तारी की आशंका जताई है। सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने दावा किया कि उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है और विरोध जारी रखने की अपील की।
10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले गिरफ्तारी का दावा, CJP नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना..!
CJP नेताओं ने गिरफ्तारी का किया दावा

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर CJP और सरकार के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पार्टी के कुछ नेताओं ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है। CJP प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि प्रदर्शन को रोकने के लिए नेताओं पर कार्रवाई की तैयारी हो सकती है। अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि गिरफ्तारी की स्थिति में भी उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन से पहले गिरफ्तारी का दावा

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि सरकार उनके प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की जा सकती है। दास ने समर्थकों से अपील की कि अगर नेताओं को हिरासत में लिया जाता है, तब भी लोग अपने अधिकारों और मांगों के लिए प्रदर्शन जारी रखें।

दिल्ली के उस्मानपुर में एनकाउंटर! 26 राउंड फायरिंग के बाद दो बदमाश घायल

रांका ने भी जताई आशंका

आशुतोष रांका ने भी एक पोस्ट में दावा किया कि उन्हें, अभिजीत दीपके और सौरव दास को 10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है। हालांकि, ये गिरफ्तारी संबंधी दावे CJP नेताओं की ओर से किए गए हैं और इस संबंध में किसी सरकारी एजेंसी की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

X Post

अमित शाह पर दीपके का निशाना

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि कितने लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा, क्योंकि 10 अक्टूबर को बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचेंगे। पार्टी लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रही है।

X Post

मुंबई प्रदर्शन के बाद FIR

इससे पहले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर CJP ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद मुंबई पुलिस ने आयोजकों और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई बिना अनुमति प्रदर्शन और यातायात प्रभावित होने से जुड़ी है। CJP नेताओं ने इसे अपने आंदोलन का हिस्सा बताया है।

SIR को लेकर जारी है विरोध

CJP का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में गड़बड़ियां हो सकती हैं। पार्टी पुरानी मतदाता सूची बहाल करने और SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग कर रही है। इसी मुद्दे को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है।

बंगाल में UCC की एंट्री के साथ लव-लैंड जिहाद पर कानून! शुभेंदु ने बंगाल में किया ऐलान, बोले 6 महीने में होगा लागू

नेताओं ने आंदोलन जारी रखने की बात कही

CJP नेताओं का कहना है कि किसी भी कार्रवाई से उनका विरोध खत्म नहीं होगा। सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने समर्थकों से आंदोलन जारी रखने की अपील की है। अब सभी की नजर 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन और उससे पहले प्रशासन की कार्रवाई पर रहेगी।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts