Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jammu-Kashmir: पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग में धमाका, डिफ्यूज करते समय 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास बारूदी सुरंग में धमाका हो गया। मेंढर सेक्टर के कांगा गली इलाके में सेना के जवान बारूदी सुरंग को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक विस्फोट हुआ। हादसे में सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाकर जांच शुरू की गई है।
Jammu-Kashmir: पुंछ में LoC के पास बारूदी सुरंग में धमाका, डिफ्यूज करते समय 2 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास बारूदी सुरंग में धमाका हो गया। बुधवार शाम मेंढर सेक्टर के कांगा गली इलाके में सेना के जवान बारूदी सुरंग को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में सेना के दो जवान घायल हुए हैं।

बारूदी सुरंग को डिफ्यूज करते समय हुआ विस्फोट

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना मेंढर सेक्टर के कांगा गली इलाके में हुई, जो नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित है। सेना के जवान इलाके में मौजूद बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने की कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान सुरंग में अचानक धमाका हो गया।

Breaking News

विस्फोट की चपेट में आने से सेना के दो जवान घायल हो गए। घटना के बाद घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनकी हालत से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सेना की टीम ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और घटना की जांच की जा रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts