Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

PU Special :कृषि विभाग के सर्वे में 60% फसलें तबाह-राजस्व विभाग की सुस्ती से अटका किसानों का मुआवजा

बारिश और तेज धूप से धान-उड़द की फसल को भारी नुकसान हुआ है। रायसेन, सुल्तानगंज, गैरतगंज, सिलवानी, बरेली, सीहोर और विदिशा में किसान मुआवजे के लिए सर्वे की मांग कर रहे हैं। कृषि विभाग के शुरुआती सर्वे में 60% से अधिक फसल खराब होने का अनुमान है, जबकि राजस्व विभाग का सर्वे अभी जरूरी है।
कृषि विभाग के सर्वे में 60% फसलें तबाह-राजस्व विभाग की सुस्ती से अटका किसानों का मुआवजा
रायसेन जिले के सुल्तानगंज में किसानों की उड़द की फसल पीली पड़ गई है।

विजय एस गौर, भोपाल। कभी बारिश तो कभी कड़क धूप के कारण धान और उड़द की फसल बर्बाद हो चुकी है। हालत इतने खराब हो गए हैं कि पकी फसल कटने में देरी और उमस के कारण उड़द की फलियां लगे-लगे ही फिर से ऊगने (जर्मीनेशन) लगी है। इस बारे में किसानों ने 15 सितंबर के बाद ही अपने-अपने क्षेत्र के कृषि और राजस्व अधिकारियों को बताना शुरु कर दिया था। इसके बाद कृषि विभाग की टीम प्रभावित इलाकों में जाकर सर्वे करने के बाद रिपोर्ट सौंप चुकी है, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक फसल बर्बादी का अनुमान है। हालांकि मुआवजा निर्धारण लिए राजस्व विभाग का सर्वे होना जरूरी होता है।

तहसील के चक्कर काट रहे किसान

खराब हो चुकी फसल का नमूना लेकर किसान तहसीलों और एसडीएम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसी क्रम में बेगमगंज के बोरिया, बीलखेड़ा और खमरिया के किसान बेगमगंज तहसील पहुंचे और सर्वे पूरा करवाने की मांग की। ताकि उनको मुआवजा मिल सके। इसी तरह सुल्तानगंज, गैरतगंज, सिलवानी, बरेली, सीहोर और विदिशा जिले के हाल हैं, जहां किसान खराब हो चुकी फसल के सर्वे की मांग कर रहे हैं।

Breaking News

शुरुआती सर्वे में 60 फीसदी फसल खराब

उप संचालक सुमन प्रसाद ने कहा कि कृषि विभाग के शुरुआती सर्वे में 60 प्रतिशत से अधिक फसल खराब पाई गई थी। इसके बाद अगली फसल के लिए खेतों को जल्द खाली करने की सलाह दी गई है।

धान और उड़द की फसल पीली पड़ी

रायसेन जिले के पिपरिया गांव निवासी जाहर सिंह लोधी ने कहा कि बारिश और कड़ी धूप से धान और उड़़द की फसल पीली पड़ गई। उड़द में तो फली लगे-लगे ही फिर से उगने लगी। अभी सर्वे ही पूरा नहीं होने से मुआवजा नहीं मिल सका है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: कृषि विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण, खेत में एआई की एंट्री आसान नहीं; मिट्टी से मौसम तक कई फैक्टर बन रहे चुनौती

कलेक्टरों को जल्द सर्वे करवाने के निर्देश

भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने कहा कि फसल नुकसानी का सर्वे तो हो रहा है। फिर भी संभाग के सभी कलेक्टरों को जल्द सर्वे करवाने के बारे में निर्देशित कर रहें, ताकि मुआवजा निधार्रण हो सके।

ये भी पढ़ें: धान की फसल खराब होने से किसानों में चिंता, कृषि विभाग ने विल सुपर की बिक्री पर लगाई रोक; जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts