Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में कचरे के ढेर में चला गया सोने का मंगलसूत्र! निगम कर्मचारियों ने घंटों खोजकर महिला को लौटाया

न्यू रामनगर में महिला का सोने का मंगलसूत्र गलती से कचरे के साथ नगर निगम के वाहन में चला गया। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने GTS पर कचरे की छंटनी कर घंटों तलाश की और मंगलसूत्र खोज निकाला। कर्मचारियों ने उसे सुरक्षित महिला को लौटा दिया। कीमती सामान वापस मिलने पर महिला भावुक हो गई और निगमकर्मियों की ईमानदारी की सराहना की।
इंदौर में कचरे के ढेर में चला गया सोने का मंगलसूत्र! निगम कर्मचारियों ने घंटों खोजकर महिला को लौटाया
Ai Generated

इंदौर। नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर्मचारियों ने एक बार फिर ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। न्यू रामनगर में एक महिला का सोने का मंगलसूत्र गलती से कचरे के साथ कचरा वाहन में चला गया। महिला को जैसे ही इसका पता चला, वह घबराकर संगम नगर स्थित जीटीएस पहुंची और कर्मचारियों को पूरी बात बताई।जोन क्रमांक-4 के सीएसआई विजय यादव के मुताबिक, वार्ड क्रमांक-12 में एमपी-09 डीपी-2281 वाहन से रोजाना कचरा संग्रहण किया जाता है। चालक मोहित चौहान और हेल्पर हेमंत राजकुमार न्यू रामनगर क्षेत्र में कचरा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान महिला ने अपना गीला-सूखा कचरा डस्टबिन में डाला। इसी कचरे के साथ उसका सोने का मंगलसूत्र भी गलती से डस्टबिन में गिर गया और कचरा वाहन में चला गया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने 5 कारों के कांच फोड़े:राजस्थान पासिंग गाड़ियां को बनाया निशाना

कचरे का ढेर छाना, तब मिला मंगलसूत्र

वाहन जब संगम नगर स्थित जीटीएस पहुंचा और कचरा खाली किया जा रहा था, तभी महिला वहां पहुंची। उसने कर्मचारियों को बताया कि उसका कीमती मंगलसूत्र गलती से कचरे में चला गया है।मामले की गंभीरता समझते हुए चालक मोहित चौहान, हेल्पर हेमंत राजकुमार और जीटीएस कर्मचारी अमर व गोविंद ने तुरंत न्यू रामनगर से आए कचरे को अलग करना शुरू किया। कर्मचारियों ने कचरे के ढेर में सावधानीपूर्वक खोजबीन की। काफी तलाश के बाद आखिरकार सोने का मंगलसूत्र मिल गया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में रियल एस्टेट कारोबारी बंटी नागर की मौत में नया मोड़: पार्षद के रिश्तेदार से लेकर कारोबारियों तक कड़ियां जोड़ रही पुलिस

मंगलसूत्र मिलते ही महिला की आंखों में आई खुशी

कर्मचारियों ने मंगलसूत्र सुरक्षित महिला को सौंप दिया। अपना कीमती सामान वापस मिलने पर महिला भावुक हो गई। उसने निगम कर्मचारियों की ईमानदारी और तत्परता की जमकर सराहना की और सभी का आभार जताया।इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि जिम्मेदारी और ईमानदारी से किया गया छोटा-सा प्रयास भी किसी के लिए बेहद बड़ी राहत बन सकता है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts