ट्रंप के दावे की निकाली हवा... पीएम मोदी बोले- दुनिया के किसी भी नेता ने जंग नहीं रुकवाई, ऑपरेशन सिंदूर जारी है

अमेरिकी उपराष्ट्रपति को दिया दो टूक जवाब, पाकिस्तान को गोली का जवाब गोले से दिया, दुश्मन ने घुटने टेके

नई दिल्ली। संसद में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बयान देते हुए विपक्ष को जमकर घेरा और पाकिस्तान को करारा संदेश दिया। पीएम ने कहा कि पाकिस्तान को हमारी सेना ने ऐसा जवाब दिया कि वह घुटनों पर आ गया। अमेरिका के उपराष्ट्रपति को भी मैंने साफ कह दिया था कि अगर पाकिस्तान हमला करेगा, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कॉल किया था...

पीएम मोदी ने बताया कि 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने उन्हें कॉल किया और कहा कि पाकिस्तान बड़ा हमला करने की तैयारी में है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि "अगर पाकिस्तान ऐसा करता है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। हम गोली का जवाब गोले से देंगे।"

इसके अगले ही दिन भारत ने पाकिस्तान की सैन्य ताकत पर ऐसा हमला बोला कि वह हिल गया। मोदी ने कहा, "हमारे मिसाइलों ने पाकिस्तान के कोनों तक प्रहार किया और उन्हें घुटनों पर आने को मजबूर कर दिया।"

Twitter Post

डीजीएमओ ने फोन कर कहा- बस करो, अब और नहीं सह सकते

पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत ने आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमला किया, तो पाकिस्तान घबरा गया। "उन्होंने हमारे डीजीएमओ को फोन कर कहा- बहुत मारे, अब और मार नहीं झेली जाएगी, कृपया हमला रोक दीजिए।" पीएम ने कहा कि भारत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि हमारा लक्ष्य पूरा हो चुका है और अगर दुश्मन फिर कुछ करेगा, तो और भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है

प्रधानमंत्री मोदी ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान ने भविष्य में कोई दुस्साहस किया, तो भारत पहले से भी ज़्यादा कड़ा जवाब देगा। आज का भारत आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और तेज गति से आगे बढ़ रहा है।"

αñ╕αÑçαñ¿αñ╛ αñ╕αÑç αñ╕αñ¼αÑéαññ αñ«αñ╛αñéαñùαñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑïαñé αñòαÑÇ αñ«αñ╛αñ¿αñ╕αñ┐αñòαññαñ╛ αñ╡αñ╣αÑÇ αñ╣αÑê 

पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलाई गईं। "ये वही प्रोपेगेंडा है, जो पाकिस्तान फैलाता है और यहां कुछ लोग उसे आगे बढ़ाते हैं। जब हमारी सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, तो कांग्रेस वाले सबूत मांगते हैं। जब सेना लक्ष्य हासिल करती है, तो वही लोग सेना पर सवाल उठाते हैं।"

नैरेटिव वॉर और AI का हो रहा दुरुपयोग

पीएम मोदी ने कहा कि आज के वॉरफेयर में केवल बंदूक नहीं चलती, बल्कि नैरेटिव और AI का भी बड़ा रोल होता है। "कुछ ताकतें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से सेना का मनोबल तोड़ने और जनता का विश्वास कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस और उसके सहयोगी ऐसे प्रपंचों के प्रवक्ता बन गए हैं।"

आतंकियों के नाभि पर हमला किया

αñ«αÑïαñªαÑÇ αñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñæαñ¬αñ░αÑçαñ╢αñ¿ αñ╕αñ┐αñéαñªαÑéαñ░ αñòαñ╛ αñ▓αñòαÑìαñ╖αÑìαñ» αñ╕αñ╛αñ½ αñÑαñ╛—αñåαññαñéαñòαñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑç αñàαñíαÑìαñíαÑïαñé αñòαÑï αñºαÑìαñ╡αñ╕αÑìαññ αñòαñ░αñ¿αñ╛αÑñ "αñ╣αñ«αñ¿αÑç αñ¬αñ╣αñ▓αñùαñ╛αñ« αñòαÑç αñëαñ¿ αñ╕αÑìαñÑαñ╛αñ¿αÑïαñé αñ¬αñ░ αñ¬αÑìαñ░αñ╣αñ╛αñ░ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ£αñ╣αñ╛αñé αñ╕αÑç αñåαññαñéαñòαñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑï αñƒαÑìαñ░αÑçαñ¿αñ┐αñéαñù, αñ½αñéαñíαñ┐αñéαñù αñöαñ░ αñ¡αñ░αÑìαññαÑÇ αñ«αñ┐αñ▓αññαÑÇ αñÑαÑÇαÑñ αñ╣αñ«αñ╛αñ░αÑÇ αñ╕αÑçαñ¿αñ╛ αñ¿αÑç 100% αñ▓αñòαÑìαñ╖αÑìαñ» αñ╣αñ╛αñ╕αñ┐αñ▓ αñòαñ┐αñÅαÑñ αñ£αñ╛αñ¿αñ¼αÑéαñ¥αñòαñ░ αñòαÑüαñ¢ αñ▓αÑïαñù αñçαñ╕ αñ╕αñÜαÑìαñÜαñ╛αñê αñòαÑï αñ¡αÑéαñ▓ αñ╕αñòαññαÑç αñ╣αÑêαñé, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñªαÑçαñ╢ αñòαñ¡αÑÇ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ¡αÑéαñ▓αÑçαñùαñ╛αÑñ"

Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

Latest Posts