Test Anshayनशे में चाकू लेकर सड़क पर निकला बदमाश:वीडियो वायरल फिर पुलिस ने दबोचा

नशे की हालत में चाकू लहराकर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप, वीडियो वायरल होने पर देर रात पुलिस ने दबोचा; आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज
नशे में चाकू लेकर सड़क पर निकला बदमाश:वीडियो वायरल फिर पुलिस ने दबोचा

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क पर चाकू लहराकर हंगामा और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले बदमाश को पुलिस ने देर रात हिरासत में ले लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ नशे की हालत में चादू वाला रोड पर लोगों को धमका रहा था। उसकी हरकतों का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा। वायरल वीडियो सामने आते ही चंदन नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को दबिश देकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध वसूली और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 

नशे में चाकू लेकर सड़क पर हंगामा

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान चादू वाला रोड निवासी जबीर उर्फ कल्लू, पिता शाकिर, के रूप में हुई है। शनिवार रात वह अपने कुछ साथियों के साथ सड़क पर मौजूद था। आरोप है कि नशे की हालत में जबीर हाथ में चाकू लेकर खुलेआम घूम रहा था और वहां से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। उसकी इस हरकत से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दबोचा

वीडियो देर रात चंदन नगर थाना पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार जबीर के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक उस पर करीब आधा दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं।

 

People's Update
By People's Update

Latest Posts