Test Anshayभोपाल में रेस्टोरेंट-बार पर म्युनिसिपल मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई, एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स मिले; वेज-नॉनवेज खाना साथ रखने पर जुर्माना

भोपाल में नगर निगम की म्युनिसिपल मोबाइल कोर्ट ने बंसल वन के रेस्टोरेंट और बार में अचानक जांच की। एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स, वेज-नॉनवेज खाना साथ रखने और किचन में गंदगी मिलने पर कार्रवाई व जुर्माना किया गया।
भोपाल में रेस्टोरेंट-बार पर म्युनिसिपल मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई, एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स मिले; वेज-नॉनवेज खाना साथ रखने पर जुर्माना
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    राजधानी भोपाल में खाद्य सुरक्षा और साफ-सफाई को लेकर नगर निगम की म्युनिसिपल मोबाइल कोर्ट ने शुक्रवार को बंसल वन स्थित कई रेस्टोरेंट और बार में अचानक जांच की। करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में एक्सपायर हो चुकी कोल्ड्रिंक्स मिलीं। वहीं, एक ही फ्रीज में वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ रखे पाए गए। किचन में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई और मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई की गई।

    अचानक पहुंची मोबाइल कोर्ट की टीम

    चलित न्यायालय ने दोपहर करीब 1:30 बजे कार्रवाई शुरू की। विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बंसल वन क्षेत्र के अलग-अलग रेस्टोरेंट और बार का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई में फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली, संकल्प रेस्टोरेंट और बार समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

    किचन में मिलीं खामियां

    जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उनकी स्टोरेज व्यवस्था और किचन की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। कुछ जगहों पर एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स मिलीं। वहीं, एक फ्रीज में वेज और नॉनवेज खाद्य सामग्री एक साथ रखी हुई पाई गई। किचन में गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने स्टाफ को साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव को लेकर सख्त हिदायत दी।

    People's Update
    By People's Update

    Latest Posts