परिवार ने खोया इकलौता बेटा, अब न्याय का इंतजार... दिल्ली के कनॉट प्लेस में हैवानियत, डिलीवरी बॉयज ने ली कारोबारी की जान

दिल्ली के कनॉट प्लेस में पानी मांगने पर हुए विवाद में 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। डिलीवरी बॉयज के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और 17 दिन इलाज के बाद उसकी मौत हो
परिवार ने खोया इकलौता बेटा, अब न्याय का इंतजार... दिल्ली के कनॉट प्लेस में हैवानियत, डिलीवरी बॉयज ने ली कारोबारी की जान
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली के राजीव चौक (कनॉट प्लेस) में नए साल की शुरुआत में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां तीन डिलीवरी बॉय ने मिलकर 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर पर हेलमेट से किए गए हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और 17 दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पार्टी के बाद हुआ विवाद

    शिवम गुप्ता 2 जनवरी को अपने एक दोस्त के साथ कनॉट प्लेस में पार्टी के लिए गया था। पार्टी के बाद रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय उसने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास ई-ब्लॉक के नजदीक मौजूद एक डिलीवरी कंपनी के प्रतिनिधि से पानी मांगा। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई।

    हेलमेट से किया गया जानलेवा हमला

    परिजनों के मुताबिक, बहस के दौरान डिलीवरी बॉय ने शिवम के सिर पर हेलमेट से वार किया। इसके बाद उसके दो साथियों ने भी शिवम को लात-घूंसों से मारा। गंभीर चोट लगने से शिवम सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।

    सड़क पर पड़ा मिला घायल युवक

    3 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है और उसके शरीर से खून बह रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम को तुरंत LNJP अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे RML अस्पताल रेफर किया गया।

    शरीर में मिले कई खून के थक्के

    डॉक्टरों ने बताया कि शिवम के शरीर में कई जगह खून के थक्के जम गए थे और उसकी हालत बेहद गंभीर थी। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। लगातार इलाज के बावजूद उसकी हालत नाजुक बनी रही।

    बेटे के लौटने का इंतजार करता रहा परिवार

    शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा 2 जनवरी की शाम पार्टी में जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने कई बार फोन किया, पर कोई जवाब नहीं मिला। कुछ समय बाद पुलिस का फोन आया और बेटे के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली।

    खून की उल्टियां कर रहा था शिवम

    पिता ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो शिवम की हालत बेहद खराब थी। वह खून की उल्टियां कर रहा था और किसी बात का जवाब नहीं दे रहा था। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों की सलाह पर उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

    सर्जरी के बाद जगी थी उम्मीद

    4 जनवरी को शिवम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया और 5 जनवरी को उसकी सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने बताया कि अगले 36 से 72 घंटे बेहद अहम होंगे। कुछ समय के लिए उसकी हालत में सुधार भी दिखा, जिससे परिवार को उम्मीद बंधी।

    17 दिन बाद तोड़ा दम

    हालांकि, इलाज के दौरान 19 जनवरी को शिवम गुप्ता की मौत हो गई। उसके पिता ने बताया कि शिवम परिवार का इकलौता बेटा और एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से पूरा परिवार टूट गया है।

    सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

    पिता ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ घटना के कई सीसीटीवी फुटेज देखे, जिनमें शिवम जमीन पर पड़ा दिख रहा था और उसका दोस्त पास में खड़ा था। परिवार का आरोप है कि दोस्त ने समय रहते उन्हें पूरी घटना की जानकारी नहीं दी।

    परिवार को इंसाफ का इंतजार

    शिवम गुप्ता की मौत के बाद परिवार इंसाफ की मांग कर रहा है। उनका कहना है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts