Cancer Vaccine : अब कैंसर का इलाज होगा आसान? इस देश ने बनाई वैक्सीन, ट्रायल में 100% कारगर साबित हुई; अब मंजूरी का इंतजार

अब कैंसर का इलाज होगा आसान? इस देश ने बनाई वैक्सीन, ट्रायल में 100% कारगर साबित हुई; अब मंजूरी का इंतजार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मॉस्को। रूस ने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के इलाज में बड़ी सफलता हासिल की है। रूस की फेडरल मेडिकल एंड बायोलॉजिकल एजेंसी (FMBA) ने घोषणा की है कि उनकी बनाई गई एंटरोमिक्स (Enteromix) कैंसर वैक्सीन अब इस्तेमाल के लिए तैयार है। यह mRNA-आधारित वैक्सीन है जिसने सभी प्रीक्लिनिकल ट्रायल्स पास कर लिए हैं और इसे सुरक्षित व प्रभावी पाया गया है। अब इस वैक्सीन को आधिकारिक मंजूरी का इंतजार है।

    कई सालों की रिसर्च और सफल प्रीक्लिनिकल ट्रायल्स

    FMBA प्रमुख वेरोनिका स्क्वोर्त्सोवा ने बताया कि इस वैक्सीन पर कई वर्षों तक रिसर्च की गई और पिछले तीन साल सिर्फ अनिवार्य प्रीक्लिनिकल स्टडीज को दिए गए। इन अध्ययनों ने साबित किया कि वैक्सीन बार-बार इस्तेमाल करने पर भी सुरक्षित है और इसका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। ट्रायल्स में ट्यूमर के आकार में 60 से 80 प्रतिशत तक कमी देखी गई और मरीजों की जीवित रहने की संभावना में वृद्धि भी दर्ज की गई।

    कैसे काम करेगी एंटरोमिक्स वैक्सीन?

    • αñ»αñ╣ αñ╡αÑêαñòαÑìαñ╕αÑÇαñ¿ αñ¬αñ╛αñ░αñéαñ¬αñ░αñ┐αñò αñòαÑÇαñ«αÑïαñÑαÑçαñ░αÑçαñ¬αÑÇ αñ»αñ╛ αñ░αÑçαñíαñ┐αñÅαñ╢αñ¿ αñ╕αÑç αñàαñ▓αñù αñ╣αÑêαÑñ
    • αñçαñ╕αñ«αÑçαñé αñÜαñ╛αñ░ αñùαÑêαñ░-αñ╣αñ╛αñ¿αñ┐αñòαñ╛αñ░αñò αñ╡αñ╛αñ»αñ░αñ╕αÑïαñé αñòαñ╛ αñ╕αñéαñ»αÑïαñ£αñ¿ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑê, αñ£αÑï αñ╕αÑÇαñºαÑç αñòαÑêαñéαñ╕αñ░ αñòαÑïαñ╢αñ┐αñòαñ╛αñôαñé αñ¬αñ░ αñ╣αñ«αñ▓αñ╛ αñòαñ░ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñ¿αñ╖αÑìαñƒ αñòαñ░αññαÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ
    • αñ╕αñ╛αñÑ αñ╣αÑÇ, αñ»αñ╣ αñ╢αñ░αÑÇαñ░ αñòαÑÇ αñçαñ«αÑìαñ»αÑéαñ¿ αñ╕αñ┐αñ╕αÑìαñƒαñ« αñòαÑï αñ«αñ£αñ¼αÑéαññ αñ¼αñ¿αñ╛αññαÑÇ αñ╣αÑê αññαñ╛αñòαñ┐ αñòαÑêαñéαñ╕αñ░ αñòαÑïαñ╢αñ┐αñòαñ╛αñôαñé αñòαÑï αñ¬αñ╣αñÜαñ╛αñ¿αñòαñ░ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñûαññαÑìαñ« αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ£αñ╛ αñ╕αñòαÑçαÑñ
    • αñ╕αñ¼αñ╕αÑç αñûαñ╛αñ╕ αñ¼αñ╛αññ αñ»αñ╣ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñ»αñ╣ αñ╡αÑêαñòαÑìαñ╕αÑÇαñ¿ αñ¬αÑìαñ░αññαÑìαñ»αÑçαñò αñ«αñ░αÑÇαñ£ αñòαÑç RNA αñòαÑç αñåαñºαñ╛αñ░ αñ¬αñ░ αñ╡αÑìαñ»αñòαÑìαññαñ┐αñùαññ αñ░αÑéαñ¬ αñ╕αÑç αññαÑêαñ»αñ╛αñ░ αñòαÑÇ αñ£αñ╛αññαÑÇ αñ╣αÑê, αñ»αñ╛αñ¿αÑÇ αñ╣αñ░ αñ«αñ░αÑÇαñ£ αñòαÑï αñëαñ╕αñòαñ╛ αñàαñ▓αñù-αñàαñ▓αñù αñíαÑïαñ£ αñíαñ┐αñ£αñ╛αñçαñ¿ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ£αñ╛αñÅαñùαñ╛αÑñ

    शुरुआती लक्ष्य और भविष्य की दिशा

    इस वैक्सीन का पहला लक्ष्य कोलोरेक्टल कैंसर (कोलन कैंसर) होगा। इसके अलावा रूस के वैज्ञानिक ग्लियोब्लास्टोमा (ब्रेन कैंसर) और मेलेनोमा (विशेषकर आंख का कैंसर) के लिए भी वैक्सीन विकसित करने पर काम कर रहे हैं। इन पर भी रिसर्च अपने एडवांस स्टेज में है।

    वैश्विक स्तर पर कैंसर वैक्सीन की दौड़

    रूस की यह खोज दुनिया के लिए उम्मीद की नई किरण है। ब्रिटेन जर्मनी की कंपनी BioNTech के साथ मिलकर कैंसर वैक्सीन विकसित कर रहा है। वहीं, अमेरिका की Moderna और Merck भी स्किन कैंसर के लिए वैक्सीन पर काम कर रही हैं।

    भारत में कैंसर की स्थिति

    भारत में कैंसर तेजी से फैल रहा है। ICMR के अनुसार, 2024 में कैंसर की वजह से 8.74 लाख मौतें हुईं। इसमें 4.60 लाख पुरुष और 4.14 लाख महिलाएं शामिल थीं। रिसर्च के मुताबिक, अगले 5 साल में भारत में कैंसर मरीजों की संख्या 12% तक बढ़ सकती है। कम उम्र के लोग भी इस बीमारी की चपेट में तेजी से आ रहे हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजहें गलत लाइफस्टाइल और खानपान मानी जा रही हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    Latest Posts