क्रिकेटर ऋषभ पंत ने गरीब छात्रा का सपना किया पूरा, पढ़ाई के लिए नहीं थे पैसे, फीस भरकर की मदद

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मैदान के बाहर भी दिल जीतने वाला काम किया है। उन्होंने कर्नाटक की एक होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा ज्योति कनाबूर मठ की कॉलेज फीस भरकर उसकी आगे की पढ़ाई का रास्ता खोल दिया। 12वीं में 83 फीसदी अंक लाने वाली ज्योति का सपना था कि वह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन की पढ़ाई करे, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसका यह सपना अधूरा रह सकता था।
चाय की दुकान चलाने वाले पिता नहीं भर सके थे फीस
बिलगी तालुक के रबकवी गांव की रहने वाली ज्योति के पिता तीर्थय्या मठ गांव में एक छोटी सी चाय की दुकान चलाते हैं। घर की खराब माली हालत के कारण वह बेटी की कॉलेज फीस नहीं भर सके। ऐसे में ज्योति का सपना टूटता नजर आ रहा था।
ये भी पढ़ें: सोना पहुंचा 1,00,672 प्रति 10 ग्राम के ऑलटाइम हाई पर, इस साल अब तक 24,510 रुपए महंगा हुआ
ठेकेदार के जरिए पंत तक पहुंची मदद की पुकार
ज्योति ने गांव के ठेकेदार अनिल हुनाशिकट्टी से मदद की गुहार लगाई। अनिल ने न सिर्फ उसे जमखंडी के BLDE कॉलेज में BCA कोर्स में दाखिला दिलाने का प्रयास किया, बल्कि आर्थिक सहायता के लिए भी प्रयास शुरू किए। उन्होंने बेंगलुरु में अपने दोस्तों के जरिए ऋषभ पंत तक छात्रा की स्थिति पहुंचाई।
पंत ने बिना देरी किए तुरंत की मदद
जैसे ही पंत को ज्योति की कहानी पता चली, उन्होंने तुरंत कॉलेज के अकाउंट में 17 जुलाई को 40,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए, जिससे छात्रा की पहले सेमेस्टर की फीस भर गई।
αñïαñ╖αñ¡ αñ¬αñéαññ αñòαÑÇ αñ«αñªαñª αñ╕αÑç αñ¼αÑçαñ╣αñª αñ¡αñ╛αñ╡αÑüαñò αñ╣αÑüαñê αñ£αÑìαñ»αÑïαññαñ┐ αñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛, “αñ«αÑêαñéαñ¿αÑç αñùαñ▓αñùαñ▓αÑÇ αñ«αÑçαñé 12αñ╡αÑÇαñé αñòαÑÇ αñ¬αñóαñ╝αñ╛αñê αñòαÑÇ αñöαñ░ BCA αñòαñ╛ αñ╕αñ¬αñ¿αñ╛ αñªαÑçαñûαñ╛ αñÑαñ╛αÑñ αñ¬αñ░ αñåαñ░αÑìαñÑαñ┐αñò αñ╕αÑìαñÑαñ┐αññαñ┐ αñáαÑÇαñò αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñÑαÑÇαÑñ αñàαñ¿αñ┐αñ▓ αñ¡αÑêαñ»αñ╛ αñ¿αÑç αñ«αÑçαñ░αÑÇ αñ¼αñ╛αññ αñ¬αñéαññ αñ╕αñ░ αññαñò αñ¬αñ╣αÑüαñéαñÜαñ╛αñê αñöαñ░ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñ«αÑçαñ░αÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñÜαñ«αññαÑìαñòαñ╛αñ░ αñòαñ░ αñªαñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñ«αÑêαñé αñ¡αñùαñ╡αñ╛αñ¿ αñ╕αÑç αñªαÑüαñå αñòαñ░αññαÑÇ αñ╣αÑéαñé αñòαñ┐ αñïαñ╖αñ¡ αñ¬αñéαññ αñ╣αñ«αÑçαñ╢αñ╛ αñ╕αÑìαñ╡αñ╕αÑìαñÑ αñ░αñ╣αÑçαñé αñöαñ░ αñÉαñ╕αÑç αñ╣αÑÇ αñªαÑéαñ╕αñ░αÑïαñé αñòαÑÇ αñ«αñªαñª αñòαñ░αññαÑç αñ░αñ╣αÑçαñéαÑñ”
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत की जमकर तारीफ हो रही है।
















