पुतिन जल्द भारत दौरे पर, ट्रंप के दबाव के बीच मोदी-पुतिन की रणनीति होगी तय

पुतिन जल्द भारत दौरे पर, ट्रंप के दबाव के बीच मोदी-पुतिन की रणनीति होगी तय

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द भारत दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका ने भारत पर 50% तक टैरिफ बढ़ा दिया है। इसकी वजह रूस से सस्ते तेल की भारत द्वारा लगातार खरीद बताई जा रही है।

एनएसए प्रमुख डोभाल ने की पुष्टि

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मॉस्को में पुष्टि की कि पुतिन भारत का दौरा करेंगे। पहले कहा गया था कि वह अगस्त के अंत में आएंगे, लेकिन बाद में रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने संशोधित जानकारी देते हुए बताया कि पुतिन 2025 के अंत में भारत आएंगे।

ये भी पढ़ें: भोपाल: प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों के लिए विजेताओं की सूची जारी, प्रसून जोशी, संजय लीला भंसाली, सोनू निगम जैसे दिग्गज कलाकार होंगे सम्मानित

भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा

इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच रूस-भारत रणनीतिक संबंधों को लेकर कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। अमेरिका की नाराजगी के बावजूद भारत ने रूस से तेल खरीद जारी रखी है, जो दोनों देशों की मजबूत साझेदारी को दर्शाता है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts