पंजाब को 1600 करोड़ और हिमाचल को 1500 करोड़ की सहायता का ऐलान, पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वेक्षण

चंडीगढ़। देश भर में बाढ़ की भीषण तबाही के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (9 सितंबर) को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के लिए कुल 3100 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की। बाढ़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
हिमाचल प्रदेश का नुकसान और सहायता राशि
प्रधानमंत्री मोदी ने कुल्लू, मंडी और चंबा जिलों में आई बाढ़ और भूस्खलन की भयावह स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया। कांगड़ा में अधिकारियों से विस्तृत प्रेजेंटेशन लेकर 1500 करोड़ रुपए की राहत राशि का ऐलान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बाढ़ प्रभावित 18 परिवारों से मुलाकात की और बच्चों के साथ स्नेह भाव दिखाते हुए एक साल की बच्ची नितिका को टॉफी भी दी। नितिका के माता-पिता और दादी की 30 जून को मंडी में आई बाढ़ में मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगी।
पंजाब में मदद का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर जिले में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम से बातचीत की। इसके बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और अन्य मंत्री मौजूद रहे। मोदी ने बताया कि पंजाब को 1600 करोड़ रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
αñçαñ╕ αñ¬αñ░ αñ¬αñéαñ£αñ╛αñ¼ αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░ αñòαÑç αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñ¼αñ░αñ┐αñéαñªαñ░ αñùαÑïαñ»αñ▓ αñ¿αÑç αñòαÑçαñéαñªαÑìαñ░ αñòαÑÇ αñÿαÑïαñ╖αñúαñ╛ αñòαÑï ‘αñ«αñ£αñ╛αñò’ αñòαñ░αñ╛αñ░ αñªαñ┐αñ»αñ╛, αñ£αñ¼αñòαñ┐ αñåαñ« αñåαñªαñ«αÑÇ αñ¬αñ╛αñ░αÑìαñƒαÑÇ αñòαÑç αñ¬αÑìαñ░αñªαÑçαñ╢αñ╛αñºαÑìαñ»αñòαÑìαñ╖ αñàαñ«αñ¿ αñàαñ░αÑïαñíαñ╝αñ╛ αñ¿αÑç αñçαñ╕αÑç αñ¬αñéαñ£αñ╛αñ¼αñ┐αñ»αÑïαñé αñ¬αñ░ αñ¿αñ«αñò αñ¢αñ┐αñíαñ╝αñòαñ¿αÑç αñòαÑÇ αñ¼αñ╛αññ αñòαñ╣αÑÇαÑñ
बाढ़ की तबाही का आंकलन
पंजाब में 1988 के बाद यह सबसे भीषण बाढ़ मानी जा रही है। अब तक बाढ़ की चपेट में आने से 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 1.84 लाख हेक्टेयर फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। राज्य सरकार के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा से 13,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर 2,064 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या गुरदासपुर जिले में दर्ज की गई है।
भारत सरकार का संकल्प
प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए कहा कि भारत सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकारों के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मोदी ने सोशल मीडिया पर भी यह संदेश साझा किया कि पूरा देश इस मुश्किल समय में एकजुट होकर आगे बढ़ेगा।















