PM Modi Attire : हर साल नई पगड़ी, नया अंदाज..... पीएम मोदी के 12 सालों के स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग लुक्स 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से लगातार 12वीं बार तिरंगा फहराकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस तरह वे ऐसा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए। हर साल की तरह इस बार भी उनका पहनावा, खासकर पगड़ी, चर्चा का मुख्य विषय रहा। इस वर्ष पीएम मोदी ने भगवा रंग की पगड़ी और उसी रंग की जैकेट पहनकर नया अंदाज पेश किया।

हर साल पगड़ी में नया रंग और नया अंदाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 से हर स्वतंत्रता दिवस पर अलग रंग और डिजाइन की पगड़ी पहनकर लाल किले से देश को संबोधित करते हैं। यह परंपरा न सिर्फ उनके लुक को खास बनाती है बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक शिल्पकला को भी प्रदर्शित करती है।

साल 2014: लाल जोधपुरी पगड़ी का शाही अंदाज
अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में पीएम मोदी राजस्थान की लाल रंग की जोधपुरी पगड़ी में नजर आए, जिसके किनारों पर हरे और पीले रंग की डिजाइन थी। ऑफ व्हाइट कुर्ता और सफेद पायजामा उनके शाही और सादे लुक को पूरा कर रहे थे।

साल 2015: पीली पगड़ी में हरे-लाल की झलक
2015 में उन्होंने पीले रंग की पगड़ी पहनी, जिस पर हरे और लाल रंग की धारियां थीं। सफेद कुर्ता-पायजामे के साथ यह पगड़ी उनके लुक को आकर्षक बना रही थी।

साल 2016: गुलाबी-पीली रंगत का मेल
2016 में प्रधानमंत्री ने गुलाबी, लाल और पीले रंग की पगड़ी चुनी। सफेद कुर्ता-पायजामे के साथ यह ताजगीभरा संयोजन दर्शकों को खूब भाया।

साल 2017: सुनहरी लकीरों वाली लाल-पीली पगड़ी
2017 में उनकी पगड़ी लाल और पीली थी, जिस पर सुनहरी लकीरों का डिजाइन था। हल्के सुनहरे कुर्ता-पायजामे के साथ यह लुक संतुलित और पारंपरिक लगा।

साल 2018: केसरिया और लाल का देशभक्ति भरा संगम
2018 में पीएम मोदी केसरिया और लाल रंग के साफा में नजर आए। सफेद कुर्ता-पायजामे के साथ यह लुक देशभक्ति और परंपरा दोनों का मिश्रण था।

साल 2019: मल्टीकलर पगड़ी में नया अंदाज
2019 में उन्होंने नारंगी और काले रंग की डिजाइन वाली मल्टीकलर पगड़ी पहनी। सफेद कुर्ता-पायजामा और साफा के साथ यह लुक पूरी तरह नया था।

साल 2020: कोरोना काल का खास लुक
2020 में कोरोना महामारी के बीच उन्होंने केसरिया और पीली पगड़ी पहनी और सफेद-नारंगी साफा को मास्क की तरह इस्तेमाल किया। यह सुरक्षा और परंपरा दोनों का अनूठा संगम था।

साल 2021: कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी
2021 में प्रधानमंत्री कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी में नजर आए। पीले रंग की इस पगड़ी पर लाल और सुनहरी लकीरों का डिजाइन था। सफेद कुर्ता-पायजामे के साथ यह लुक पारंपरिक और सजीला लगा।

साल 2022: तिरंगे वाली पगड़ी
2022 αñ«αÑçαñé αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αññαñ┐αñ░αñéαñùαÑç αñòαÑç αññαÑÇαñ¿αÑïαñé αñ░αñéαñù—αñ╕αñ½αÑçαñª, αñ╣αñ░αñ╛ αñöαñ░ αñ¿αñ╛αñ░αñéαñùαÑÇ—αñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ αñ¬αñùαñíαñ╝αÑÇ αñ¬αñ╣αñ¿αÑÇ αñöαñ░ αñçαñ╕αÑç αñùαÑìαñ░αÑç αñ¿αÑçαñ╣αñ░αÑé αñ£αÑêαñòαÑçαñƒ αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ αñ«αÑêαñÜ αñòαñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñ»αñ╣ αñ▓αÑüαñò αñªαÑçαñ╢αñ¡αñòαÑìαññαñ┐ αñòαÑÇ αñ¡αñ╛αñ╡αñ¿αñ╛ αñ╕αÑç αñ¡αñ░αñ¬αÑéαñ░ αñÑαñ╛αÑñ

साल 2023: मल्टीकलर राजस्थानी पगड़ी में बंधेज की चमक
2023 में पीएम मोदी मल्टीकलर राजस्थानी पगड़ी में नजर आए, जिस पर सफेद बंधेज डिजाइन थी। ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा और ब्लैक जैकेट ने उनके लुक को और निखारा।

साल 2024: राजस्थानी लहरिया प्रिंट का जादू
2024 में उन्होंने नारंगी, पीले और हरे रंग की राजस्थानी लहरिया प्रिंट पगड़ी पहनी। सफेद कुर्ता-चूड़ीदार पायजामा और नीली बंदगला जैकेट ने उनके लुक को पूरा किया।

साल 2025: भगवा रंग की पगड़ी और जैकेट
2025 में प्रधानमंत्री ने पहली बार भगवा रंग की पगड़ी और उसी रंग की जैकेट का चुनाव किया। इससे पहले वे कई बार भगवा पगड़ी पहन चुके थे, लेकिन जैकेट और पगड़ी दोनों का रंग एक जैसा होना पहली बार देखा गया। यह लुक दमदार और परंपरागत दोनों नजर आया।















