Naxal Encounter :गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, चार माओवादी ढेर

पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। गढ़चिरौली पुलिस को छत्तीसगढ़ सीमा के पास कोपरशी गांव में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
गोलीबारी के बाद मुठभेड़ शुरू
तलाशी के दौरान नक्सलियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।















