Bihar Assembly Elections 2025 :जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- हमें CM नहीं बनना, बस पार्टी को मान्यता मिले… वरना एक भी सीट पर नहीं लड़ेंगे

जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, बोले- हमें CM नहीं बनना, बस पार्टी को मान्यता मिले… वरना एक भी सीट पर नहीं लड़ेंगे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एनडीए में सीटों के बंटवारे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बुधवार (8 अक्टूबर 2025) को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का सीटों को लेकर कोई झगड़ा नहीं है। वे सिर्फ इतनी सीटें चाहते हैं कि बिहार विधानसभा में पार्टी को मान्यता मिल सके।

    मांझी ने कहा- हम न मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं और न ही उपमुख्यमंत्री। हमारी सिर्फ यही मांग है कि हमारी पार्टी को मान्यता मिले।

    'अगर मांग नहीं मानी गई तो भी एनडीए में रहेंगे'

    αñ£αñ¼ αñëαñ¿αñ╕αÑç αñ¬αÑéαñ¢αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñòαñ┐ αñàαñùαñ░ αñëαñ¿αñòαÑÇ αñ«αñ╛αñéαñù αñ¬αÑéαñ░αÑÇ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ╣αÑüαñê αññαÑï αñòαÑìαñ»αñ╛ αñòαñ░αÑçαñéαñùαÑç, αññαÑï αñ«αñ╛αñéαñ¥αÑÇ αñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛- αñàαñùαñ░ αñÉαñ╕αñ╛ αñ╣αÑüαñå αññαÑï αñ╣αñ« αñÅαñò αñ¡αÑÇ αñ╕αÑÇαñƒ αñ¬αñ░ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ▓αñíαñ╝αÑçαñéαñùαÑç, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ½αñ┐αñ░ αñ¡αÑÇ αñÅαñ¿αñíαÑÇαñÅ αñ«αÑçαñé αñ¼αñ¿αÑç αñ░αñ╣αÑçαñéαñùαÑçαÑñ

    मिलेगी कितनी सीटें? चल रहा मंथन

    एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि मांझी को सात सीटें मिल सकती हैं, लेकिन वे 15 सीटों की मांग पर अड़े हुए हैं।

    Twitter Post

    चिराग पासवान भी असंतुष्ट

    मांझी की तरह लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान भी सीटों के बंटवारे से खुश नहीं बताए जा रहे हैं। यही वजह है कि अब तक सीटों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    'पाला बदलने का सवाल ही नहीं'

    मांझी ने अपने बयान से यह साफ कर दिया कि वे एनडीए छोड़ने नहीं जा रहे। उन्होंने कहा कि चाहे जितनी भी सीटें मिलें, वे एनडीए में बने रहेंगे और गठबंधन का साथ नहीं छोड़ेंगे।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    Latest Posts