जन्माष्टमी में भारत माता की जय बोलकर ट्रोल हुईं जान्हवी ने किया रिएक्ट, बोली- हर दिन भारत माता की जय बोलूंगी

जन्माष्टमी में भारत माता की जय बोलकर ट्रोल हुईं जान्हवी ने किया रिएक्ट, बोली- हर दिन भारत माता की जय बोलूंगी

एटंरटेनमेंट डेस्क। जान्हवी कपूर का जन्माष्टमी समारोह में मटकी फोड़ते समय भारत माता की जय का नारा लगाने वाला मीम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। जिसको लेकर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिएक्ट करते हुऐ सफाई दी और कहा सिर्फ जन्माष्टमी के दिन ही नहीं, रोज बोलूंगी भारत माता की जय।

Uploaded media

 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, शनिवार को जान्हवी कपूर मुंबई के घाटकोपर में जन्माष्टमी के दही हांडी समारोह में शामिल हुईं, जहां उन्होंने नारियल से मटकी फोड़ी और भारत माता की जय का नारा लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनका मजाक बनाना शुरु कर दिया। वहीं, एक यूजर ने एक्ट्रेस को लेकर लिखा, क्या इन्हें नहीं पता की दही हांडी कृष्ण भगवान के लिए होती है और ऐसे लोगों को ये अवसर देते हो तुम लोग जिसे ये भी नहीं पता क्या है और क्या बोलना है।

Uploaded media

 

रोज बोलूंगी भारत माता की जय- एक्ट्रेस

अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस मामले में सफाई देते हुए लिखा है कि अगर वो नारा नहीं लगातीं, तब भी लोगों को दिक्कत होती, लेकिन अब जब नारा लगा दिया है, तब भी लोग उनकी वीडियो को काट कर मीम बना रहे हैं। आगे एक्ट्रेस ने लिखा है, वैसे सिर्फ जन्माष्टमी के दिन ही नहीं, रोज बोलूंगी भारत माता की जय।

ये भी पढ़ें: Microsoft बदलने जा रहा है Work From Home Policy, जनवरी 2026 से लागू होगा नया नियम, जानिए क्या होंगे बदलाव

एक्ट्रेस ने किया पूरा वीडियो शेयर

जान्हवी कपूर ने दही हांडी इवेंट का पूरा वीडियो भी शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने लिखा है, कॉन्टेक्स्ट के लिए पूरा वीडियो। वीडियो में दिख रहा है कि मटकी फोड़ने से पहले इवेंट में मौजूद एक इसान भारत माता की जय के नारे लगा रहा है, वहीं जान्हवी उनका साथ दे रही हैं।

इसके बाद वो शख्स माइक जान्हवी को दे देता है और मटकी फोड़ने के साथ नारा लगाने को कहता है। उस शख्स के कहने पर जान्हवी मटकी फोड़ती हैं और माइक पर तेज आवाज में भारत माता की जय कहती हैं। जिसके बाद सोशाल मीडिया पर वीडियो को काट कर मीम बनना शुरु हो गया औक एक्ट्रेस का मजाक उड़ाना शुरू हो गया था।

Bharat Mata Ki Jai

Bollywood controversy

Janmashtami

india

Bollywood Troll

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Reaction

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts