साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के चेन्नई स्थित घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान में नहीं मिला विस्फोट

कॉल करने वाला अज्ञात व्यक्ति कन्याकुमारी का बताया गया है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
साउथ सुपरस्टार विजय थलापति के चेन्नई स्थित घर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च अभियान में नहीं मिला विस्फोट
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    αñÜαÑçαñ¿αÑìαñ¿αñêαÑñ αñ╕αñ╛αñëαñÑ αñ╕αÑüαñ¬αñ░αñ╕αÑìαñƒαñ╛αñ░ αñöαñ░ αññαñ«αñ┐αñ▓αñùαñ╛ αñ╡αÑçαññαÑìαñ░αÑÇ αñòαñ¥αñùαñ« (αñƒαÑÇαñ╡αÑÇαñòαÑç) αñ¬αñ╛αñ░αÑìαñƒαÑÇ αñ¬αÑìαñ░αñ«αÑüαñû αñ╡αñ┐αñ£αñ» αñÑαñ▓αñ╛αñ¬αññαñ┐ αñòαÑç αñÿαñ░ αñòαÑï αñ¼αñ« αñ╕αÑç αñëαñíαñ╝αñ╛αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñºαñ«αñòαÑÇ αñ«αñ┐αñ▓αÑÇ αñ╣αÑêαÑñ αñ»αÑç αñºαñ«αñòαÑÇ αñÜαÑçαñ¿αÑìαñ¿αñê αñ╕αÑìαñÑαñ┐αññ αñëαñ¿αñòαÑç αñÿαñ░ αñ¬αñ░ αñ«αñ┐αñ▓αÑÇ αñ╣αÑêαÑñ αñ╕αÑéαñÜαñ¿αñ╛ αñ«αñ┐αñ▓αñ¿αÑç αñ¬αñ░ αñ¬αÑüαñ▓αñ┐αñ╕ αñöαñ░ αñ¼αñ« αñíαñ┐αñ╕αÑìαñ¬αÑïαñ£αñ▓ αñ╕αÑìαñòαÑìαñ╡αÑëαñí αñòαÑÇ αñƒαÑÇαñ« αñ¿αÑç αñÅαñòαÑìαñƒαñ░ αñòαÑç αñ¬αÑéαñ░αÑç αñÿαñ░ αñòαÑÇ αññαñ▓αñ╛αñ╢αÑÇ αñ▓αÑÇ αñ╣αñ╛αñ▓αñ╛αñéαñòαñ┐ αñƒαÑÇαñ« αñòαÑï αñòαÑüαñ¢ αñ¡αÑÇ αñ╡αñ┐αñ╕αÑìαñ½αÑïαñƒαñò αñ╕αñ╛αñ«αñùαÑìαñ░αÑÇ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ«αñ┐αñ▓αÑÇ αñ╣αÑêαÑñ 

    तमिलनाडु के शख्स ने दी धमकी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक व्यक्ति ने डॉयल-100 पर कॉल कर बोला कि अगर भविष्य में विजय भविष्य में कोई पब्लिक मीटिंग करते हैं तो उनके घर पर बम रखा जाएगा। कॉल करने वाला अज्ञात व्यक्ति कन्याकुमारी का बताया गया है। द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार यह कॉल बुधवार देर रात 2 बजे आया था। जिसमें दावा किया गया कि विजय के घर में बम रखा गया है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी का पता लगाने लगाने जुटी है।

    तलाशी अभियान में नहीं मिला विस्फोट

    बता दें यह धमकी चेन्नई के नीलांकरई स्थित उनके आवास पर मिली है। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते सहित डॉग स्कवॉड के साथ टीम सुबह तीन बजे एक्टर के घर पहुंची। हालांकि, विजय के घर के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने पुलिस को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। दरअसल एक्टर विजय जब सुबह 7 बजे जब सो कर उठे उसके बाद ही पुलिस तलाशी कर सकी। साढ़े सात बजे टीम तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिलने पर पुलिस वापिस लौट गई।

    2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी विजय की जन नायकन

    राजनीति के अलावा विजय अपनी आगामी फिल्म जन नायकन में नजर आएंगे। यह फिल्म एच विनोद के डायरेक्शन में बनी है। जो एक एक्शन से भरपूर थ्रीलर मूवी है। यह अगले साल 2026 में पोंगल के मौके पर 9 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म इस समय अपने पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज में है जिसका काम तेजी से चल रहा है।

    Vijay Thalapathy

    Chennai

    Bomb Threat

    Security Threat

    Tamil Nadu

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    Latest Posts