ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड :आरोपी जेठ रोहित भाटी भी गिरफ्तार, पति और सास पहले ही सलाखों के पीछे

आरोपी जेठ रोहित भाटी भी गिरफ्तार, पति और सास पहले ही सलाखों के पीछे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की हत्याकांड में पुलिस ने आज तीसरे आरोपी रोहित भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। रोहित मृतका का जेठ है और पति विपिन भाटी का बड़ा भाई है। पुलिस ने उसे मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिरसा टोल के पास से दबोचा। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में अब तक पति, सास और जेठ तीनों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

    सिरसा टोल से दबोचा गया जेठ रोहित

    निक्की की मौत के बाद से ही आरोपी जेठ रोहित फरार चल रहा था। 22 अगस्त को थाने में दर्ज तहरीर के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस को सोमवार को मैनुअल इंटेलिजेंस और मुखबिर से गोपनीय जानकारी मिली कि रोहित सिरसा टोल के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

    Twitter Post

    पति और सास पहले ही गिरफ्तार

    इससे पहले पुलिस ने निक्की के पति विपिन और सास दयावती को गिरफ्तार किया था। रविवार को हुई कार्रवाई के दौरान विपिन पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ा गया था। पुलिस की टीम उसे ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जा रही थी, तभी उसने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। विपिन की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उसकी मां यानी निक्की की सास को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    दहेज की मांग बनी मौत की वजह

    निक्की की मौत की जड़ में दहेज की लगातार बढ़ती मांग बताई जा रही है। निक्की के पिता ने आरोप लगाया था कि ससुरालवालों ने पहले शादी में स्कॉर्पियो कार और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की थी, जिसे उन्होंने पूरा किया। लेकिन इसके बावजूद मांगें कम नहीं हुईं। बाद में पति और उसके परिवार ने 36 लाख रुपये की भारी रकम दहेज में मांगी। निक्की के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था और आखिरकार उसे पीटने के बाद ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया।

    दोनों बहनों की एक ही परिवार में शादी

    निक्की की शादी 2016 में विपिन भाटी से हुई थी, जबकि उसकी बड़ी बहन कंचन की शादी रोहित भाटी से हुई थी। यानी दोनों बहनें एक ही परिवार में ब्याही गई थीं। लेकिन शादी के बाद से ही दहेज की मांग और पैसों को लेकर विवाद बढ़ने लगा। आरोप है कि पति विपिन और जेठ रोहित कामधंधा नहीं करते थे और आए दिन पैसों की मांग करते रहते थे। कभी कहते कि मर्सिडीज़ दे दो, तो कभी स्कॉर्पियो की डिमांड करने लगते।

    चौथे आरोपी की तलाश जारी

    निक्की की मौत के बाद उसकी बड़ी बहन ने पति, सास और जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई तेज हुई और अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल चौथे आरोपी यानी ससुर की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे जिला प्रशासन भी करीब से मॉनिटर कर रहा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts