गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस ने किया बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

गाजियाबाद में पहली बार महिला पुलिस ने किया बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    गाजियाबाद। सोमवार रात यूपी महिला थाना पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए पहली बार मुठभेड़ में एक बदमाश को पकड़ लिया। लूट, चोरी और छिनैती की वारदातों में शामिल आरोपी ने चेकिंग के दौरान महिला पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाकर उसे घायल कर दिया। आरोपी के पास से चोरी की स्कूटी, मोबाइल, टैबलेट और अवैध असलहा बरामद किया गया है।

    चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार ने की फायरिंग

    घटना लोहिया नगर चौकी क्षेत्र की है। सोमवार देर रात महिला थाना पुलिस टीम मेरठ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी से आ रहा एक युवक पुलिस को देखकर रुकने की बजाय स्कूटी मोड़कर भागने लगा। जब पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने अचानक फायरिंग कर दी। महिला पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से बदमाश स्कूटी समेत गिर पड़ा और मौके पर ही पकड़ा गया।

    Twitter Post

    आरोपी से चोरी का सामान और अवैध असलहा बरामद

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजयनगर निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि जितेंद्र के पास से एक स्कूटी, टैबलेट, मोबाइल फोन और तमंचा बरामद किया गया। स्कूटी पिछले साल दिल्ली से चोरी की गई थी, जबकि टैबलेट और मोबाइल रविवार रात क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से चोरी किए गए थे।

    शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी

    पूछताछ में जितेंद्र ने खुलासा किया कि वह एनसीआर क्षेत्र में बाइक और स्कूटी चोरी कर लोगों से लूटपाट करता था। चोरी के सामान को सस्ते दामों में बेचकर अपनी महंगी जिंदगी और शौक पूरे करता था। घायल जितेंद्र को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वीडियो में बदमाश ने मांगी माफी

    पकड़े जाने के बाद जितेंद्र का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह दोबारा कोई आपराधिक घटना न करने का वादा करता दिखा। उसने महिला पुलिस को सॉरी कहा और बताया कि बचने के लिए ही उसने फायरिंग की थी। महिला पुलिस की इस कार्रवाई को शहर में साहसिक उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts