बरेली हिंसा : पुलिस पर फायरिंग करने वाला ताजिम मुठभेड़ में धराया, अब तक 73 गिरफ्तार

बरेली हिंसा : पुलिस पर फायरिंग करने वाला ताजिम मुठभेड़ में धराया, अब तक 73 गिरफ्तार
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बरेली। जुमे की नमाज के बाद बरेली में भड़के बवाल को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार एक्शन मोड में हैं। अब तक कुल 73 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सबसे अहम गिरफ्तारी आरोपी ताजिम की रही, जिस पर पुलिस पर फायरिंग करने का आरोप है। उसे मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।

    αñ£αñ┐αñ▓αñ╛ αñ¢αÑïαñíαñ╝αñòαñ░ αñ¡αñ╛αñùαñ¿αÑç αñòαÑÇ αñ½αñ┐αñ░αñ╛αñò αñ«αÑçαñé αñÑαñ╛ αññαñ╛αñ£αñ┐αñ« 

    बवाल के दिन आरोपी ताजिम ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग की थी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ताजिम पेशे से गौतस्कर और गैंगस्टर है। उसके पास से एक तमंचा, 4 कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। बताया गया कि वह जिला छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने हरुनगला के राधा माधव स्कूल के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारियों का आंकड़ा पहुंचा 73

    एसपी सिटी मानुष पारीख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक कुल 72 गिरफ्तारियां की गई थीं। मंगलवार को 16 और लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं ताजिम की गिरफ्तारी के साथ मंगलवार को पकड़े गए आरोपियों की संख्या 17 हो गई और कुल गिरफ्तारियां बढ़कर 73 पर पहुंच गईं।

    अवैध निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई

    बरेली प्रशासन ने बवाल के बाद अवैध निर्माण पर भी सख्ती शुरू कर दी है। नगर निगम ने मौलाना तौकीर रजा के करीबी और पार्षद ओमान रजा के अवैध चार्जिंग स्टेशन को ध्वस्त कर दिया। यह चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था, जहां बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खड़े किए जाते थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल, आरआरएफ की टीम और दमकल गाड़ियां तैनात रहीं। साथ ही ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।

    प्रशासन ने सख्ती के दिए संकेत

    जिले का प्रशासन लगातार साफ संदेश दे रहा है कि बवाल फैलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जहां एक ओर दंगाइयों के खिलाफ गिरफ्तारियां जारी हैं, वहीं दूसरी ओर अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर कठोर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की स्थिति को तुरंत काबू किया जा सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts