दिल्ली CM रेखा गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी, हमले के बाद केंद्र सरकार का फैसला

दिल्ली CM रेखा गुप्ता को मिली Z सिक्योरिटी, हमले के बाद केंद्र सरकार का फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्हें Z कैटेगरी की वीआईपी सिक्योरिटी दी गई है, जिसके तहत 22 से 25 हथियारबंद CRPF जवान 24 घंटे उनकी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

CRPF का विशेष सुरक्षा दस्ता तैनात

गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर गुप्ता की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्धसैनिक बल के VIP सिक्योरिटी ग्रुप को सौंपी है। यही ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा भी संभालता है। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास और उनके निजी आवागमन दोनों पर यह सुरक्षा लागू होगी।

जनसुनवाई के दौरान हुआ था हमला

यह सुरक्षा फैसला 20 अगस्त की सुबह हुए हमले के बाद लिया गया है। सुबह 8:15 बजे द्वारका में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान गुजरात के राजकोट निवासी राजेशभाई खीमजी ने शिकायतकर्ता बनकर सीएम को कागज सौंपते समय उन पर हमला कर दिया। हमले में रेखा गुप्ता के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं। फिलहाल वे घर से काम कर रही हैं।

αñ»αÑç αñ¡αÑÇ αñ¬αñóαñ╝αÑçαñé: αñ¬αÑìαñ░αñªαÑçαñ╢ αñ«αÑçαñé αñÿαÑÇαñ░αÑç-αñºαÑÇαñ░αÑç αñûαññαÑìαñ« αñ╣αÑï αñ░αñ╣αñ╛ αñ«αñÜαÑìαñ¢αñ░αÑïαñé αñòαñ╛ αñåαññαñéαñò, αñ«αñ▓αÑçαñ░αñ┐αñ»αñ╛ αñ«αÑüαñòαÑìαññ αñÿαÑïαñ╖αñ┐αññ αñòαñ┐αñÅ αñ£αñ╛αñÅαñéαñùαÑç αñ╣αñ░αñªαñ╛, αñ╡αñ┐αñªαñ┐αñ╢αñ╛ αñ╡ αñ╢αñ╛αñ£αñ╛αñ¬αÑüαñ░  

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

दिल्ली पुलिस ने हमलावर राजेश को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। गुजरात पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राजेश पर पहले से चाकूबाजी समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि गिरफ्तारी के समय उसके पास कोई हथियार नहीं मिला।

हमले के बाद विपक्षी दलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और मुख्यमंत्री को मिले खतरे को गंभीर बताया है। वहीं दिल्ली सरकार ने कहा है कि रेखा गुप्ता सुरक्षित हैं और जल्द ही सामान्य दिनचर्या में लौटेंगी।

India Security

Delhi CM

Security Threat

Rekha Gupta

VIP Security

Z Category Security

Central Government Decision

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts