दिल्ली के दरियागंज में तीन मंजिला इमारत ढही, तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 - मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर तैनात
दिल्ली के दरियागंज में तीन मंजिला इमारत ढही, तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दिल्ली। राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। सद्भावना पार्क के पास स्थित तीन मंजिला जर्जर इमारत अचानक ढह गई। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    Twitter Post

    मजदूरी करने वाले थे मृतक

    घटना बुधवार दोपहर 12 बजकर 14 मिनट पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती राहत कार्य के दौरान 3 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी का काम करते थे। हादसे के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया है।

    मलबे में दबे होने की आशंका

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत ढहने के समय कुछ और लोग अंदर मौजूद हो सकते हैं। इस वजह से मलबे की खुदाई जारी है। पुलिस और दमकलकर्मी लगातार राहत कार्य में जुटे हैं।

    दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना डीडीएमए और नगर निगम अधिकारियों को दे दी गई है। तथ्यों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts