अब 2 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगी कफ सिरप, सरकार ने लगाया बैन

αñ¿αñê αñªαñ┐αñ▓αÑìαñ▓αÑÇ/αñ░αñ╛αñ»αñ¬αÑüαñ░αÑñ αñ░αñ╛αñ£αñ╕αÑìαñÑαñ╛αñ¿ αñöαñ░ αñ«αñºαÑìαñ» αñ¬αÑìαñ░αñªαÑçαñ╢ αñ«αÑçαñé αñªαÑï αñ╕αñ╛αñ▓ αñ╕αÑç αñòαñ« αñëαñ«αÑìαñ░ αñòαÑç αñòαñê αñ¼αñÜαÑìαñÜαÑïαñé αñòαÑÇ αñ╕αñéαñªαñ┐αñùαÑìαñº αñ«αÑîαññαÑïαñé αñ¿αÑç αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░ αñòαÑï αñ¥αñòαñ¥αÑïαñ░ αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ¼αññαñ╛αñ»αñ╛ αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñçαñ¿ αñ¼αñÜαÑìαñÜαÑïαñé αñòαÑï αñûαñ╛αñéαñ╕αÑÇ-αñ£αÑüαñòαñ╛αñ« αñ╕αÑç αñ░αñ╛αñ╣αññ αñªαÑçαñ¿αÑç αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ ‘αñòαÑëαñ▓αÑìαñíαÑìαñ░αñ┐αñ½’ αñ¿αñ╛αñ« αñòαñ╛ αñ╕αñ┐αñ░αñ¬ αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñÑαñ╛, αñ£αñ┐αñ╕αñòαÑç αñ╕αÑçαñ╡αñ¿ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñëαñ¿αñòαÑÇ αññαñ¼αÑÇαñ»αññ αñ¼αñ┐αñùαñíαñ╝ αñùαñê αñöαñ░ αñòαñê αñ¿αÑç αñªαñ« αññαÑïαñíαñ╝ αñªαñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñÿαñƒαñ¿αñ╛αñôαñé αñòαÑÇ αñùαñéαñ¡αÑÇαñ░αññαñ╛ αñòαÑï αñªαÑçαñûαññαÑç αñ╣αÑüαñÅ αñòαÑçαñéαñªαÑìαñ░αÑÇαñ» αñ╕αÑìαñ╡αñ╛αñ╕αÑìαñÑαÑìαñ» αñ«αñéαññαÑìαñ░αñ╛αñ▓αñ» αñ¿αÑç αñ«αñéαñùαñ▓αñ╡αñ╛αñ░ αñªαÑçαñ░ αñ╢αñ╛αñ« αñ╕αñ¡αÑÇ αñ░αñ╛αñ£αÑìαñ»αÑïαñé αñòαÑï αñ╕αñûαÑìαññ αñ¿αñ┐αñ░αÑìαñªαÑçαñ╢ αñ£αñ╛αñ░αÑÇ αñòαñ┐αñÅ αñ╣αÑêαñéαÑñ
2 साल से कम के बच्चों को सिरप देना प्रतिबंधित
नई गाइडलाइन के मुताबिक, अब दो साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी तरह की कफ सिरप या सर्दी-जुकाम की दवा नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार ने साफ कहा है कि बिना किसी विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह के कोई भी सिरप या दवा नहीं दी जानी चाहिए। इस आदेश के बाद छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए राज्यभर में इस आयु वर्ग के बच्चों को खांसी-जुकाम की सिरप देने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों को आदेश जारी
स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के बाद देशभर के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को नई एडवाइजरी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित लखीराम मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे अब दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए किसी भी प्रकार का सिरप न लिखें। कॉलेज के शिशु रोग विभाग के प्रभारी डॉ. एल.के. सोनी ने बताया कि छोटे बच्चों में सिरप की जरूरत बहुत कम होती है, इसलिए अब प्राकृतिक और घरेलू उपचारों पर जोर दिया जा रहा है।
राज्यों ने भी की सख्ती
केंद्र के निर्देश के बाद पंजाब, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने भी एहतियाती कदम उठाए हैं। लखीराम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विनीत जैन ने कहा कि, भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार सभी विभागों को सिरप न देने के आदेश दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसका सख्ती से पालन होगा।















