राजस्थान-पंजाब समेत 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर (गुरुवार) और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर (शुक्रवार) को की जाएगी, जबकि 16 नवंबर (रविवार) तक पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बिहार चुनाव के साथ ही छह राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। इन सभी सीटों पर मतदान बिहार के चुनाव के साथ 6 और 11 नवंबर को होगा और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
उपचुनाव वाली सीटें और कारण
| राज्य/केंद्रशासित प्रदेश | विधानसभा सीट | उपचुनाव का कारण |
|---|---|---|
| जम्मू और कश्मीर | बडगाम, नागरोटा | उमर अब्दुल्ला के इस्तीफे और देवेंद्र सिंह राणा की मौत |
| राजस्थान | अंत (Anta) | कंवरलाल के अयोग्य घोषित होने के कारण |
| झारखंड | घाटशिला (अनुसूचित जनजाति) | विधायक रामदास सोरेन के निधन से रिक्त |
| तेलंगाना | जुबली हिल्स | विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन से रिक्त |
| पंजाब | टर्न टारन (Tarn Taran) | विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन से रिक्त |
| मिजोरम | डांपा (अनुसूचित जनजाति) | विधायक ललरिंटलुआंगा सैलो के निधन से रिक्त |
| ओडिशा | नुआपाड़ा (Nuapada) | विधायक राजेंद्र ढोलाकिया के निधन से रिक्त |
उपचुनाव से बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
इन आठ सीटों पर होने वाले उपचुनाव कई राज्यों में राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ राज्यों में सत्ता संतुलन नजदीकी है, ऐसे में उपचुनाव के परिणाम महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पूरा कार्यक्रम
| चुनाव इवेंट्स | पहला चरण (121 सीटें) | दूसरा चरण (122 सीटें) |
|---|---|---|
| गजट अधिसूचना जारी | 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन की जांच | 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) | 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) |
| नाम वापसी की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) | 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) |
| मतदान की तिथि | 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) | 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) |
| αñ«αññαñùαñúαñ¿αñ╛ αñòαÑÇ αññαñ┐αñÑαñ┐ | 14 αñ¿αñ╡αñéαñ¼αñ░ 2025 (αñ╢αÑüαñòαÑìαñ░αñ╡αñ╛αñ░) | — |
| चुनाव प्रक्रिया समाप्ति की तिथि | 16 नवंबर 2025 (रविवार) | 16 नवंबर 2025 (रविवार) |















