Bihar Election 2025 Date LIVE :बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, छठ के बाद वोटिंग, EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर (गुरुवार) और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर (मंगलवार) को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर (शुक्रवार) को की जाएगी, जबकि 16 नवंबर (रविवार) तक पूरी चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
बिहार में दो चरणों में मतदान
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में दो चरणों में मतदान का निर्णय लिया है ताकि मतदाताओं को सुविधा मिले और प्रशासनिक दृष्टि से चुनाव सुचारू रूप से संपन्न कराए जा सकें। यह निर्णय प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की संयुक्त मांग के बाद लिया गया।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पूरा कार्यक्रम
| चुनाव इवेंट्स | पहला चरण (121 सीटें) | दूसरा चरण (122 सीटें) |
|---|---|---|
| गजट अधिसूचना जारी | 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन की जांच | 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) | 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) |
| नाम वापसी की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) | 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) |
| मतदान की तिथि | 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) | 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) |
| αñ«αññαñùαñúαñ¿αñ╛ αñòαÑÇ αññαñ┐αñÑαñ┐ | 14 αñ¿αñ╡αñéαñ¼αñ░ 2025 (αñ╢αÑüαñòαÑìαñ░αñ╡αñ╛αñ░) | — |
| चुनाव प्रक्रिया समाप्ति की तिथि | 16 नवंबर 2025 (रविवार) | 16 नवंबर 2025 (रविवार) |















