दरभंगा : PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कहे थे अपशब्द

दरभंगा। बिहार में विपक्ष की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत माता के लिए मंच से अपशब्द बोले गए। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भूचाल मचा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
दरभंगा पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद रिजवी उर्फ राजा है। वह सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भपुरा गांव का रहने वाला है और पेशे से पिकअप ड्राइवर है। फिलहाल उसे सिमरी थाना में पूछताछ के लिए रखा गया है। यह मामला सिमरी थाना क्षेत्र के बिठौली चौक का है। घटना के बाद पुलिस ने कांड संख्या 243/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विवादित बयान और राजनीतिक घमासान
दरभंगा में कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान हुए इस विवादास्पद बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि घटना के समय राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मंच पर मौजूद नहीं थे, लेकिन मंच से दिए गए इस बयान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राजद पर सीधा हमला बोला है।
भाजपा की शिकायत और FIR की मांग
बीजेपी नेताओं ने इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रवक्ता दानिश इकबाल और कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण सिंह ने पटना के गांधी मैदान थाने में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। हालांकि अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस-राजद गठबंधन जानबूझकर प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक माहौल बना रहा है।
नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति में इस तरह की भाषा का कोई स्थान नहीं है।
αñíαñ┐αñ¬αÑìαñƒαÑÇ αñ╕αÑÇαñÅαñ« αñ╡αñ┐αñ£αñ» αñ╕αñ┐αñ¿αÑìαñ╣αñ╛ αñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ “αñ»αñ╣ αñ╡αñ╣αÑÇ αñ▓αÑïαñù αñ╣αÑêαñé αñ£αñ┐αñ¿αñòαÑç αñ¬αñ╛αñ╕ αñ¿ αññαÑï αñ╕αñéαñ╕αÑìαñòαñ╛αñ░ αñ╣αÑê αñöαñ░ αñ¿ αñ╣αÑÇ αñ¡αñ╛αñ░αññ αñòαÑÇ αñ╕αñéαñ╕αÑìαñòαÑâαññαñ┐ αñòαÑÇ αñ£αñ╛αñ¿αñòαñ╛αñ░αÑÇαÑñ αñ░αñ╛αñ╣αÑüαñ▓ αñùαñ╛αñéαñºαÑÇ αñöαñ░ αññαÑçαñ£αñ╕αÑìαñ╡αÑÇ αñ»αñ╛αñªαñ╡ αñ¼αñ┐αñ╣αñ╛αñ░ αñ«αÑçαñé αñàαñ░αñ╛αñ£αñòαññαñ╛ αñ½αÑêαñ▓αñ╛αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñòαÑïαñ╢αñ┐αñ╢ αñòαñ░ αñ░αñ╣αÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ” αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñªαÑïαñ¿αÑïαñé αñ¿αÑçαññαñ╛αñôαñé αñ╕αÑç αñ«αñ╛αñ½αÑÇ αñòαÑÇ αñ«αñ╛αñéαñù αñòαÑÇ αñöαñ░ αñòαñ╛αñéαñùαÑìαñ░αÑçαñ╕ αñ¬αñ░ ‘αñ╡αÑïαñƒ αñòαÑÇ αñíαñòαÑêαññαÑÇ’ αñòαñ░αñ¿αÑç αñòαñ╛ αñåαñ░αÑïαñ¬ αñ▓αñùαñ╛αñ»αñ╛αÑñ
वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और राजद के कार्यकर्ताओं ने जिस तरह प्रधानमंत्री को अपमानित किया, वह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। जनता इसका जवाब चुनाव में देगी।
केंद्रीय नेताओं की नाराजगी
αñòαÑçαñéαñªαÑìαñ░αÑÇαñ» αñùαÑâαñ╣αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñàαñ«αñ┐αññ αñ╢αñ╛αñ╣ αñ¿αÑç αñ¡αÑÇ αñçαñ╕ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñòαÑï αñ▓αÑçαñòαñ░ αñ¿αñ╛αñ░αñ╛αñ£αñùαÑÇ αñ£αññαñ╛αñêαÑñ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñÅαñòαÑìαñ╕ (αñƒαÑìαñ╡αñ┐αñƒαñ░) αñ¬αñ░ αñ▓αñ┐αñûαñ╛ αñòαñ┐ “αñªαñ░αñ¡αñéαñùαñ╛ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑìαñ░αñºαñ╛αñ¿αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñöαñ░ αñëαñ¿αñòαÑÇ αñªαñ┐αñ╡αñéαñùαññ αñ«αñ╛αññαñ╛ αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñ£αñ┐αñ╕ αññαñ░αñ╣ αñòαÑÇ αñ¡αñ╛αñ╖αñ╛ αñòαñ╛ αñçαñ╕αÑìαññαÑçαñ«αñ╛αñ▓ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛, αñ╡αñ╣ αñ¿αñ┐αñéαñªαñ¿αÑÇαñ» αñ╣αÑê αñöαñ░ αñ▓αÑïαñòαññαñéαññαÑìαñ░ αñòαÑï αñòαñ▓αñéαñòαñ┐αññ αñòαñ░αñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ”
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल बिहार की संस्कृति का अपमान है और जनता इसका करारा जवाब देगी।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में फिर फटा बादल : रुद्रप्रयाग और चमोली में तबाही, 2 लोग लापता; अलकनंदा डेंजर लेवल के ऊपर















