अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, बैंक फ्रॉड केस में कार्रवाई तेज, कुछ दिन पहले ED ने भी की थी रेड

अनिल अंबानी के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, बैंक फ्रॉड केस में कार्रवाई तेज, कुछ दिन पहले ED ने भी की थी रेड

नई दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी एक बार फिर जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। शनिवार सुबह सीबीआई (CBI) की टीम ने अनिल अंबानी से जुड़े अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई बैंक फ्रॉड केस से जुड़ी बताई जा रही है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अंबानी और उनकी कंपनियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी।

2000 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड का मामला

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने यह छापेमारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़े 2000 करोड़ रुपए के फ्रॉड केस को लेकर की है। 13 जून 2025 को एसबीआई ने अनिल अंबानी समूह के एक खाते को फर्जी घोषित किया था। इसके बाद 24 जून को इस मामले की सूचना रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को दे दी गई थी। आरोप है कि इस लोन को नियमों के खिलाफ इस्तेमाल किया गया और रकम का बड़ा हिस्सा वास्तविक कारोबारी उद्देश्यों के बजाय अन्य जगहों पर भेजा गया।

सुबह 7 बजे शुरू हुई छापेमारी

सीबीआई की टीम शनिवार सुबह करीब 7 बजे ही अंबानी से जुड़े ठिकानों पर पहुंच गई थी। जानकारी के अनुसार छापेमारी कुल छह जगहों पर की जा रही है। इनमें दिल्ली और मुंबई के पते शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल एजेंसी ने इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बैंक फ्रॉड से जुड़े अहम दस्तावेज और डिजिटल डेटा की जांच की जा रही है।

ईडी ने भी की थी पूछताछ

गौरतलब है कि सीबीआई की इस कार्रवाई से पहले ईडी ने भी अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। यह पूछताछ 17,000 करोड़ रुपए के बैंक लोन घोटाले के सिलसिले में हुई थी। ईडी ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में अंबानी से कई घंटों तक सवाल-जवाब किए। पूछताछ के दौरान उनसे ये सवाल किए गए कि क्या लोन की रकम शेल कंपनियों को ट्रांसफर की गई, क्या राजनीतिक दलों को फंडिंग की गई और क्या किसी अधिकारी को रिश्वत दी गई। ईडी ने अंबानी को एक हफ्ते बाद दोबारा पेश होने के लिए भी कहा था।

ये भी पढ़ें: MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, अगले 3 दिन बना रहेगा बारिश का दौर; जानें एमपी में इस सीजन कितनी हुई बारिश

दिल्ली और मुंबई में 35 ठिकानों पर रेड

पिछले महीने ही ईडी ने दिल्ली और मुंबई में अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों और ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान एजेंसी ने करीब 35 जगहों की तलाशी ली और 50 कंपनियों की गतिविधियों की जांच की। ईडी का आरोप है कि कंपनियों ने बैंकों, शेयरधारकों और निवेशकों को धोखा देकर जनता के पैसे की हेराफेरी की। जांच के दौरान 25 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया कि 2017 से 2019 के बीच यस बैंक ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह की RAAGA कंपनियों को लगभग 3,000 करोड़ रुपए का ऋण दिया था। एजेंसी का दावा है कि लोन स्वीकृत होने से पहले यस बैंक के प्रमोटरों ने अपनी निजी कंपनियों के जरिए भुगतान प्राप्त किया था। इसे एक अवैध लेन-देन व्यवस्था के रूप में देखा जा रहा है।

bank fraud case

financial crime

Indian businessman

CBI raid

Anil Ambani

ED Raid

Reliance Group

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts