Asia Cup 2025 :विकेटकीपर का थ्रो अंपायर के सिर पर लगा, तुरंत कराया गया बाहर

एशिया कप 2025 में बुधवार को पाकिस्तान और यूएई के बीच मैच खेला गया। यह मुकाबला एक घंटे की देरी से शुरू हुआ क्योंकि हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज था और मैच बॉयकॉट की बात कर रहा था।
विकेटकीपर का थ्रो अंपायर के सिर पर लगा
यूएई की पारी के दौरान पावरप्ले के आखिरी ओवर में पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद हारिस का थ्रो सीधे अंपायर रुचिरा पल्लियागुरुगे के सिर के पीछे जा लगा। उन्हें तुरंत झुकना पड़ा और मेडिकल टीम मैदान पर पहुंची। कंकशन टेस्ट के बाद अंपायर को मैदान छोड़ना पड़ा।
वसीम अकरम की टिप्पणी पर विवाद
αñçαñ╕ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñòαÑç αñ╡αñòαÑìαññ αñ¬αñ╛αñòαñ┐αñ╕αÑìαññαñ╛αñ¿ αñòαÑç αñ¬αÑéαñ░αÑìαñ╡ αñòαÑìαñ░αñ┐αñòαÑçαñƒαñ░ αñ╡αñ╕αÑÇαñ« αñàαñòαñ░αñ« αñòαñ«αÑçαñéαñƒαÑìαñ░αÑÇ αñòαñ░ αñ░αñ╣αÑç αñÑαÑçαÑñ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛– ‘αñ╕αÑÇαñºαÑç αñàαñéαñ¬αñ╛αñ»αñ░ αñòαÑç αñ╕αñ┐αñ░ αñ¬αñ░ αñ▓αñùαÑÇ αñùαÑçαñéαñª, αñòαÑìαñ»αñ╛ αñÑαÑìαñ░αÑï αñÑαñ╛... αñ¼αÑüαñ▓αÑìαñ╕αñåαñê!’
फैंस को उनका यह कमेंट बिल्कुल पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि दिग्गज खिलाड़ी को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
पाकिस्तान की जीत, सुपर-4 में पहुंची टीम
मैच में टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही, लेकिन फखर जमन के 50 रन और शाहीन अफरीदी की 29 रनों की पारी की मदद से टीम 146 रन बना सकी। जवाब में यूएई की टीम सिर्फ 105 रन पर सिमट गई।
इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए से सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले भारत अपनी जगह पक्की कर चुका था। अब भारत बनाम पाकिस्तान का सुपर-4 मैच 21 सितंबर को खेला जाएगा।

















