जम्मू-कश्मीर में तबाही :वैष्णो देवी धाम पर लैंडस्लाइड से 31 की मौत, यात्रा स्थगित, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कटरा। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। मंगलवार को कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के पुराने ट्रैक पर अर्धकुमारी मंदिर के पास बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसमें अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा दोपहर करीब 3 बजे इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। प्रशासन का कहना है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं, इसलिए मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
भारी बारिश से बिगड़े हालात, यात्रा स्थगित
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने हालात गंभीर बना दिए हैं। कटरा स्थित त्रिकुटा पर्वत पर बने यात्रा मार्ग का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। इस वजह से माता वैष्णो देवी की यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। मंदिर परिसर और आस-पास के मार्गों पर प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
जम्मू में रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ जैसे हालात
मंगलवार को जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। सिर्फ छह घंटे में 22 सेंटीमीटर पानी बरसने से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। घरों और खेतों में पानी भर गया, वहीं पुल ढह गए और कई जगह बिजली की सप्लाई ठप हो गई। मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ है। हालांकि देर रात बारिश कुछ कम होने से प्रशासन को राहत मिली।
रेलवे सेवाएं प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द या शॉर्ट-टर्मिनेट
αñ¡αñ╛αñ░αÑÇ αñ¼αñ╛αñ░αñ┐αñ╢ αñöαñ░ αñ¼αñ╛αñóαñ╝ αñòαÑç αñÜαñ▓αññαÑç αñ░αÑçαñ▓αñ╡αÑç αñ╕αÑçαñ╡αñ╛αñÅαñé αñ¼αÑüαñ░αÑÇ αññαñ░αñ╣ αñ¬αÑìαñ░αñ¡αñ╛αñ╡αñ┐αññ αñ╣αÑüαñê αñ╣αÑêαñéαÑñ αñ¿αÑëαñ░αÑìαñªαñ░αÑìαñ¿ αñ░αÑçαñ▓αñ╡αÑç αñ¿αÑç αñ£αñ«αÑìαñ«αÑé-αñòαñƒαñ░αñ╛ αñ╕αÑç αñÜαñ▓αñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ 22 αñƒαÑìαñ░αÑçαñ¿αÑçαñé αñ░αñªαÑìαñª αñòαñ░ αñªαÑÇ αñ╣αÑêαñé αñöαñ░ 27 αñƒαÑìαñ░αÑçαñ¿αÑïαñé αñòαÑï αñ╢αÑëαñ░αÑìαñƒ-αñƒαñ░αÑìαñ«αñ┐αñ¿αÑçαñƒ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñçαñ╕αñ«αÑçαñé αñ╡αÑêαñ╖αÑìαñúαÑï αñªαÑçαñ╡αÑÇ αñ¼αÑçαñ╕ αñòαÑêαñéαñ¬ αñòαñƒαñ░αñ╛ αñ╕αÑç αñÜαñ▓αñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ αñ¿αÑî αñƒαÑìαñ░αÑçαñ¿αÑçαñé αñ¡αÑÇ αñ╢αñ╛αñ«αñ┐αñ▓ αñ╣αÑêαñéαÑñ αñÜαñòαÑìαñòαÑÇ αñ¿αñªαÑÇ αñ«αÑçαñé αñëαñ½αñ╛αñ¿ αñåαñ¿αÑç αñ╕αÑç αñ¬αñáαñ╛αñ¿αñòαÑïαñƒ–αñòαñéαñªαñ░αÑïαñ░αÑÇ αñ╕αÑçαñòαÑìαñ╢αñ¿ αñ¬αñ░ αñ░αÑçαñ▓ αñ»αñ╛αññαñ╛αñ»αñ╛αññ αñ¬αÑéαñ░αÑÇ αññαñ░αñ╣ αñ¼αñéαñª αñòαñ░ αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ╣αñ╛αñ▓αñ╛αñéαñòαñ┐, αñòαñƒαñ░αñ╛ αñ╕αÑç αñ╢αÑìαñ░αÑÇαñ¿αñùαñ░ αñòαÑç αñ¼αÑÇαñÜ αñƒαÑìαñ░αÑçαñ¿αÑïαñé αñòαñ╛ αñ╕αñéαñÜαñ╛αñ▓αñ¿ αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ╕αñ╛αñ«αñ╛αñ¿αÑìαñ» αñ╣αÑêαÑñ
मौसम विभाग का अलर्ट और तूफानी हालात
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि जम्मू और आसपास के इलाकों में बने बादल 12 किलोमीटर तक ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं, जो बेहद सक्रिय तूफान का संकेत है। फिलहाल जम्मू शहर, आरएसपुरा, सांबा, अखनूर, नगरोटा, बिश्नाह, कठुआ और ऊधमपुर जैसे इलाके भारी बारिश और आंधी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। रियासी, रामबन, डोडा और बनिहाल जैसे पहाड़ी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी है। विभाग का कहना है कि सिस्टम पूर्व-उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।














