वेनेजुएला से ड्रग्स ला रही नाव पर अमेरिकी सेना का हमला, 3 की मौत; ट्रंप बोले- ड्रग कार्टेल अमेरिकी सुरक्षा के लिए खतरा”

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका ने सोमवार को वेनेजुएला के पास एक नाव को निशाना बनाकर हमला किया, जिस पर ड्रग्स कार्टेल के जुड़े होने का आरोप है। इस कार्रवाई में नाव पर सवार 3 लोग मारे गए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि, यह हमला उनके आदेश पर किया गया और इसका मकसद नार्को टेररिस्ट यानी ड्रग कार्टेल नेटवर्क को खत्म करना है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर इस हमले की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "मेरे आदेश पर अमेरिकी सैन्य बलों ने साउथकॉम क्षेत्र में ड्रग्स तस्करी करने वाले कार्टेल और नार्कोटेररिस्ट के खिलाफ दूसरी काइनेटिक स्ट्राइक की है।" ट्रंप ने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें समुद्र में मौजूद नाव में विस्फोट और आग लगती दिखाई दी।
अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में की गई कार्रवाई
अमेरिकी सेना के मुताबिक, यह हमला वेनेजुएला की सीमा से बाहर अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में किया गया। नाव पर कथित तौर पर अमेरिका की ओर ले जाए जा रहे कोकीन और फेंटेनल जैसी नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा मौजूद था। हालांकि वेनेजुएला की सरकार ने अभी तक इस हमले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
इस महीने दूसरी बड़ी स्ट्राइक
- यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिका ने वेनेजुएला की नाव को निशाना बनाया है।
- 2 सितंबर को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से ड्रग्स ला रही एक और स्पीडबोट पर हमला किया था, जिसमें 11 लोग मारे गए थे।
- αññαñ¼ αñƒαÑìαñ░αñéαñ¬ αñ¬αÑìαñ░αñ╢αñ╛αñ╕αñ¿ αñ¿αÑç αñ«αÑâαññαñòαÑïαñé αñòαÑï “αñ¿αñ╛αñ░αÑìαñòαÑï αñƒαÑçαñ░αñ░αñ┐αñ╕αÑìαñƒ” αñ¼αññαñ╛αñ»αñ╛ αñÑαñ╛ αñöαñ░ αñªαñ╛αñ╡αñ╛ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñÑαñ╛ αñòαñ┐ αñ╡αÑç αñÅαñò αñòαÑüαñûαÑìαñ»αñ╛αññ αñùαñ┐αñ░αÑïαñ╣ αñ╕αÑç αñ£αÑüαñíαñ╝αÑç αñÑαÑçαÑñ
अमेरिका-वेनेजुएला में बढ़ता तनाव
- इस ताजा हमले के बाद अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पहले से जारी तनाव और गहरा गया है। हाल ही में अमेरिका ने कैरेबियाई क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दी हैं।
- प्यूर्टो रिको में 5 अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान उतरते देखे गए।
- क्षेत्र में 7 युद्धपोत और एक परमाणु पनडुब्बी भी तैनात की गई है।
- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने इससे पहले अमेरिकी कार्रवाई को गैरकानूनी बताते हुए कहा था कि उनका देश कोका और कोकीन उत्पादन से पूरी तरह मुक्त है। मादुरो ने अमेरिकी आरोपों को सत्ता परिवर्तन की साजिश बताया था।
ट्रंप का सख्त संदेश
ट्रंप ने चेतावनी दी कि ड्रग कार्टेल अमेरिकी समाज को बर्बाद कर रहे हैं और लाखों नागरिकों की जान ले चुके हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप ड्रग्स ले जा रहे हैं, तो हम आपको ढूंढ निकालेंगे और खत्म कर देंगे।" ट्रंप ने संकेत दिए कि यह कार्रवाई केवल समुद्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अगर जरूरत हुई तो जमीनी स्तर पर भी ड्रग कार्टेल पर हमले किए जाएंगे।














