दूसरे ही दिन तक 5.53 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ अर्बन कंपनी का 1,900 करोड़ रुपए का आईपीओ

दूसरे ही दिन तक 5.53 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ अर्बन कंपनी का 1,900 करोड़ रुपए का आईपीओ

मुंबई। अर्बन कंपनी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) शेयर बाजार में सबसे बड़े आकर्षण के रूप में सामने आया है। कंपनी का 1,900 करोड़ रुपए का यह इश्यू दूसरे ही दिन तक 5.53 गुना ओवर सब्सक्राइब हो चुका है। इतना ही नहीं, इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) भी लगभग 34% उछलकर 35 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है, जो निवेशकों के बीच सकारात्मक भावनाओं का संकेत है। सरल शब्दों में कहें तो बाजार में इस आईपीओ के प्रति उत्साह और भरोसा दोनों ही बहुत मजबूत हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 98 से 103 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में 35 रुपए का प्रीमियम इस बात की ओर इशारा करता है कि लिस्टिंग के समय शेयर का मूल्य लगभग 138 रुपए तक जा सकता है।

कंपनी से जुड़ी खास बातें

-कंपनी ने 1,900 करोड़ रुपए बाजार से जुटाने के लिए लांच किया आईपीओ

-कंपनी ग्रे मार्केट प्राइज (जीएमपी) लगभग 34% बढ़कर 35 रुपए हो गया है

-अनुमान है कि इसका लिस्टिंग प्राइज लगभग 138 रुपए तक जा सकता है।

-कंपनी घर पर ब्यूटी, सफाई, रिपेयर, प्लंबिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

-कंपनी 47 भारतीय शहरों और 3 देशों (यूएई, सिंगापुर, सऊदी अरब) में है।

-FY25 में कंपनी का राजस्व 1,144.5 करोड़ और शुद्ध लाभ 240 करोड़ रुपए।

ये भी पढ़ें: मल्टीरोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट पर एचएएल की आपत्ति, कहा-इसके वित्तीय मानदंड निजी कंपनियों को अनुचित लाभ देने वाले

2014 में हुई इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरूआत

इस स्तर पर मांग बताती है कि निवेशक अर्बन कंपनी को एक मजबूत ग्रोथ स्टोरी मान रहे हैं। सब्सक्रिप्शन की बात करें तो रिटेल निवेशकों का उत्साह सबसे अधिक देखने को मिला। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से को 12.24 गुना तक सब्सक्राइब किया। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) ने 9.43 गुना और बड़े संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) ने 1.32 गुना सब्सक्राइब किया। इससे साफ है कि खुदरा और व्यक्तिगत निवेशक कंपनी पर दांव लगाने के लिए बेहद उत्सुक हैं, जबकि बड़ी संस्थाओं की रुचि अभी धीरे-धीरे बढ़ रही है। बता दें कि अर्बन कंपनी की शुरुआत 2014 में हुई थी और यह एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों को घर पर सेवाएं देने वाले पेशेवरों से जोड़ता है।

घर पर सेवा देने वालों से जोड़ता है प्लेटफॉर्म

इसमें ब्यूटी, सफाई, इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयर, प्लंबिंग, पेस्ट कंट्रोल, फिटनेस और वेलनेस जैसी सेवाएं शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी नेटिव ब्रांड के तहत वॉटर प्यूरीफायर और स्मार्ट डोर लॉक जैसे प्रोडक्ट्स भी बेचती है। हाल ही में कंपनी ने इंस्टा हेल्प नामक नई सेवा भी शुरू की है, जो रोजमर्रा की घरेलू मदद से जुड़ी हुई है। भारत के 47 शहरों में काम करने के साथ-साथ अर्बन कंपनी ने संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर और सऊदी अरब जैसे देशों में भी साझेदारी के ज़रिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अब तक कंपनी 1.45 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दे चुकी है, जिनमें से लगभग आधे पिछले तीन वर्षों में जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें: इटली की आईवेको के अधिग्रहण के लिए टाटा मोटर्स ने 4.5 बिलियन डॉलर लोन जुटाया

αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñ╕αÑç αñ£αÑüαñíαñ╝αÑç 54,000 αñ╕αÑç αñàαñºαñ┐αñò αñ¬αÑìαñ░αÑïαñ½αÑçαñ╢αñ¿αñ▓αÑìαñ╕ 

αñ╡αñ╣αÑÇαñé 54,000 αñ╕αÑç αñàαñºαñ┐αñò αñÅαñòαÑìαñƒαñ┐αñ╡ αñ¬αÑìαñ░αÑïαñ½αÑçαñ╢αñ¿αñ▓αÑìαñ╕ αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñ╕αÑç αñ£αÑüαñíαñ╝αÑç αñ╣αÑêαñé, αñ£αñ┐αñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñ¬αÑìαñ▓αÑçαñƒαñ½αÑëαñ░αÑìαñ« αñ╕αÑç αñöαñ╕αññ αñ╕αÑç 30–40% αñàαñºαñ┐αñò αñåαñ» αñ╣αÑïαññαÑÇ αñ╣αÑêαÑñ αñ»αñ╣ αñàαñ░αÑìαñ¼αñ¿ αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñòαÑç αñ¼αñ┐αñ£αñ¿αÑçαñ╕ αñ«αÑëαñíαñ▓ αñòαÑÇ αñÅαñò αñ¼αñíαñ╝αÑÇ αññαñ╛αñòαññ αñ╣αÑêαÑñ αñ╡αñ┐αññαÑìαññαÑÇαñ» αñ¿αññαÑÇαñ£αÑïαñé αñ¬αñ░ αñ¿αñ£αñ░ αñíαñ╛αñ▓αÑçαñé αññαÑï αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñ¿αÑç αñ╡αñ┐αññαÑìαññαñ╡αñ░αÑìαñ╖ 25 αñ«αÑçαñé 1,144.5 αñòαñ░αÑïαñíαñ╝ αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñòαñ╛ αñ░αñ╛αñ£αñ╕αÑìαñ╡ αñªαñ░αÑìαñ£ αñòαñ┐αñ»αñ╛, αñ£αÑï αñ╕αñ╛αñ▓αñ╛αñ¿αñ╛ αñåαñºαñ╛αñ░ αñ¬αñ░ 38% αñòαÑÇ αñ╡αÑâαñªαÑìαñºαñ┐ αñ╣αÑêαÑñ αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñ¿αÑç αñëαñ╕αÑÇ αñ╡αñ┐αññαÑìαññ αñ╡αñ░αÑìαñ╖ αñ«αÑçαñé 240 αñòαñ░αÑïαñíαñ╝ αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñòαñ╛ αñ╢αÑüαñªαÑìαñº αñ▓αñ╛αñ¡ αñ¡αÑÇ αñªαñ┐αñûαñ╛αñ»αñ╛, αñ╣αñ╛αñ▓αñ╛αñéαñòαñ┐ αñçαñ╕αñ«αÑçαñé αñ╕αÑç 211 αñòαñ░αÑïαñíαñ╝ αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñòαñ╛ αñ▓αñ╛αñ¡ αñƒαÑêαñòαÑìαñ╕ αñòαÑìαñ░αÑçαñíαñ┐αñƒ αñòαÑÇ αñ╡αñ£αñ╣ αñ╕αÑç αñÑαñ╛αÑñ αñƒαÑêαñòαÑìαñ╕ αñòαÑìαñ░αÑçαñíαñ┐αñƒ αñ╣αñƒαñ╛αñ¿αÑç αñ¬αñ░ αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñòαñ╛ αñ╡αñ╛αñ╕αÑìαññαñ╡αñ┐αñò αñ▓αñ╛αñ¡ αñòαÑçαñ╡αñ▓ 28 αñòαñ░αÑïαñíαñ╝ αñ░αÑüαñ¬αñ»αÑç αñ░αñ╣αñ╛αÑñ αñ»αñ╛αñ¿αÑÇ αñàαñ¡αÑÇ αñ▓αñ╛αñ¡αñ¬αÑìαñ░αñªαññαñ╛ αñ¼αñ╣αÑüαññ αñ╕αÑÇαñ«αñ┐αññ αñ╣αÑê, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ▓αñùαñ╛αññαñ╛αñ░ αñ¼αÑçαñ╣αññαñ░ αñ╣αÑï αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑêαÑñ αñòαñéαñ¬αñ¿αÑÇ αñòαÑÇ αñ╡αÑêαñ▓αÑìαñ»αÑéαñÅαñ╢αñ¿ αñòαÑÇ αñ¼αñ╛αññ αñòαñ░αÑçαñé αññαÑï αñèαñ¬αñ░αÑÇ αñ¬αÑìαñ░αñ╛αñçαñ╕ αñ¼αÑêαñéαñí αñ¬αñ░ αñçαñ╕αñòαñ╛ αñ«αñ╛αñ░αÑìαñòαÑçαñƒ αñòαÑêαñ¬ αñ▓αñùαñ¡αñù 14,800 αñòαñ░αÑïαñíαñ╝ αñ░αÑüαñ¬αñ»αÑç αñ¼αÑêαñáαññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपु...

Latest Posts