ताइवान पर मदद रोककर चीन को खुश करने की कोशिश में ट्रंप, 40 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद पर रोक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान को दी जाने वाली 40 करोड़ डॉलर (करीब 3,340 करोड़ रुपए) की सैन्य सहायता रोक दी है। इस पैकेज में गोला-बारूद और आधुनिक ड्रोन शामिल थे। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इस मदद को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है।
चीन-ताइवान विवाद और अमेरिकी सहयोग
चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और लगातार सैन्य दबाव बना रहा है। चीनी युद्धपोत और विमान ताइवान के आस-पास के समुद्र और हवाई क्षेत्र में रोज गश्त कर रहे हैं।
ताइवान लंबे समय से अमेरिकी सैन्य सहयोग पर निर्भर रहा है। वहीं, ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने हाल ही में रक्षा बजट बढ़ाने और ड्रोन-जहाज खरीदने का ऐलान किया है।
ट्रंप की विदेश नीति का संदेश
αñ░αñ┐αñ¬αÑïαñ░αÑìαñƒ αñòαÑç αñ«αÑüαññαñ╛αñ¼αñ┐αñò, αñƒαÑìαñ░αñéαñ¬ αñòαñ╛ αñ«αñ╛αñ¿αñ¿αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñ╕αñ╣αñ»αÑïαñùαÑÇ αñªαÑçαñ╢αÑïαñé αñòαÑï αñàαñ¬αñ¿αÑÇ αñ╕αÑüαñ░αñòαÑìαñ╖αñ╛ αñ¬αñ░ αñûαÑüαñª αñûαñ░αÑìαñÜ αñòαñ░αñ¿αñ╛ αñÜαñ╛αñ╣αñ┐αñÅαÑñ αñëαñ¿αñòαÑÇ αñ¿αÑÇαññαñ┐ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αññαñ╛αñçαñ╡αñ╛αñ¿ αñòαÑï αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαÑÇ αñ╣αñÑαñ┐αñ»αñ╛αñ░ αñûαñ░αÑÇαñªαñ¿αÑç αñÜαñ╛αñ╣αñ┐αñÅ, αñ¿ αñòαñ┐ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñ«αÑüαñ½αÑìαññ αñ«αÑçαñé αñªαñ┐αñÅ αñ£αñ╛αñÅαñéαÑñ αñ»αñ╣ αñ½αÑêαñ╕αñ▓αñ╛ αñëαñ¿αñòαÑÇ ‘αñ▓αÑçαñ¿-αñªαÑçαñ¿ αñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ αñ╡αñ┐αñªαÑçαñ╢ αñ¿αÑÇαññαñ┐’ αñòαÑï αñªαñ░αÑìαñ╢αñ╛αññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ
व्यापार समझौते का दबाव
अमेरिका और चीन के बीच इस समय बड़ा व्यापार समझौता करने की बातचीत चल रही है। ट्रंप ने चीन पर टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी सामान पर टैरिफ बढ़ा दिए। इससे अमेरिकी किसान मुश्किल में हैं क्योंकि चीन ने अमेरिका से सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया और ब्राजील से आयात बढ़ा दिया।
शी जिनपिंग से बातचीत की तैयारी
जल्द ही ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत होने वाली है। इसमें टिक-टॉक पर पाबंदी और दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। ऐसे माहौल में ताइवान की मदद रोकने का ट्रंप का फैसला चीन को खुश करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।














