पसंदीदा एक्टर से मिलने घर छोड़कर जा रहे थे 4 टीनएजर्स

αñ¬αñ▓αÑìαñ▓αñ╡αÑÇ αñ╡αñ╛αñÿαÑçαñ▓αñ╛ ’ αñ¡αÑïαñ¬αñ╛αñ▓ αÑñ αñ╣αñ╛αñ▓ αñ╣αÑÇ αñ«αÑçαñé αñàαñ¡αñ┐αñ¿αÑçαññαñ╛ αñàαñòαÑìαñ╖αñ» αñòαÑüαñ«αñ╛αñ░ αñ¿αÑç αñåαÑàαñ¿αñ▓αñ╛αñçαñ¿ αñùαÑçαñ« αñòαÑç αñªαÑîαñ░αñ╛αñ¿ αñàαñ¬αñ¿αÑÇ αñ¼αÑçαñƒαÑÇ αñ╕αÑç αñ£αÑüαÑ£αñ╛ αñÅαñò αñòαñ┐αñ╕αÑìαñ╕αñ╛ αñ╢αÑçαñ»αñ░ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñÑαñ╛, αñ£αñ┐αñ╕αñ«αÑçαñé αñ╡αñ╣ αñàαñ¿αñ£αñ╛αñ¿αÑç αñ¬αÑìαñ▓αÑçαñ»αñ░ αñòαÑç αñùαñ▓αññ αñçαñ░αñ╛αñªαÑïαñé αñòαñ╛ αñ╢αñ┐αñòαñ╛αñ░ αñ╣αÑïαñ¿αÑç αñ╕αÑç αñ¼αñÜαÑÇαÑñ αñçαñ╕αÑÇ αññαñ░αñ╣ αñòαñ╛ αñ╡αñ╛αñòαñ»αñ╛ αñ░αñ╛αñ£αñºαñ╛αñ¿αÑÇ αñ«αÑçαñé αñ¡αÑÇ αñ╣αÑïαñ¿αÑç αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αñ╛ αñÑαñ╛αÑñ αñªαñ░αñàαñ╕αñ▓, αñ¡αÑïαñ¬αñ╛αñ▓ αñòαÑç 4 αñªαÑïαñ╕αÑìαññαÑïαñé αñòαÑç αñùαÑìαñ░αÑüαñ¬ αñ¿αÑç αñëαñ¡αñ░αññαÑç αñ╕αñ┐αññαñ╛αñ░αÑç αñàαñ╣αñ╛αñ¿ αñ¬αñ╛αñéαñíαÑç αñ╡ αñ«αñ¬αÑìαñ░ αñòαÑç αñÜαñ░αÑìαñÜαñ┐αññ αñàαñ¡αñ┐αñ¿αÑçαññαñ╛ αñòαñ╛αñ░αÑìαññαñ┐αñò αñåαñ░αÑìαñ»αñ¿ αñ╕αÑç αñ«αñ┐αñ▓αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñåαñ╕ αñ«αÑçαñé αñÿαñ░ αñ¢αÑïαÑ£ αñªαñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñçαñ¿ αñÅαñòαÑìαñƒαñ░ αñ╕αÑç αñ«αñ┐αñ▓αñ╛αñ¿αÑç αñòαñ╛ αñ╡αñ╛αñªαñ╛ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñåαÑàαñ¿αñ▓αñ╛αñçαñ¿ αñùαÑçαñ« αñ¬αÑìαñ▓αÑçαñ»αñ░ αñ¿αÑç αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñÑαñ╛αÑñ αñ╣αñ╛αñ▓αñ╛αñéαñòαñ┐, αñ¼αñÜαÑìαñÜαÑïαñé αñòαÑï αñ╕αÑìαñƒαÑçαñ╢αñ¿ αñ¬αñ░ αñ╣αÑÇ αñ░αÑçαñ╕αÑìαñòαÑìαñ»αÑé αñòαñ░ αñ▓αñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛αÑñ
गेम के दौरान हुई दोस्ती
उच्च मध्यमवर्गीय परिवार के 4 दोस्तों की उम्र 10 से 13 साल के बीच की है। ये ग्रुप में आॅनलाइन गेम फ्री फायर मैक्स और बीजीएमआई आदि खेलते हैं। इसी दौरान उनकी गेम खेलने वाले अन्य प्लेयर से भी आॅनलाइन दोस्ती है। इन्हीं में से एक गेम प्लेयर ने बताया कि वह 20 साल का है और उसके परिवार के लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। चारों दोस्तों की दिलचस्पी जग गई। प्लेयर ने कहा कि वह अहान पांडे और कार्तिक आर्यन को बहुत अच्छे से जानता है। चारों दोस्त इन दोनों के फैन थे तो बच्चों ने रिक्वेस्ट कर कहा कि क्या कभी उनसे बात करा सकते हो। इस पर आॅनलाइन प्लेयर ने जवाब दिया कि बात करके क्या करोगे? मुंबई आ जाओ आमने-सामने मिलवा दूंगा। गेम प्लेयर दोस्त के वादे से प्रभावित दोस्तों ने घर छोड़ने का मन बना लिया। चारों ने छुट्टियों का प्लान किया। चारों ने ट्यूशन के बैग में कपड़े डाले। घर से रुपए भी लिए। इनमें से एक बच्चे ने अपना मोबाइल भी साथ लिया था। वहीं एक बच्चे ने मां का एटीएम कार्ड चुपचाप उठाया। चारों ट्यूशन जाने की जगह भोपाल स्टेशन पहुंच गए। हालांकि, जब यह आसपास ट्रेन के बारे में पूछताछ कर रहे थे तो एक वेंडर को शक हुआ और उसने रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को ट्रेन में बैठने के पहले ही रेस्क्यू कर लिया गया।
एक बच्चे ने नोट में घर पर छोड़ा था जाने का मैसेज
इनमें से एक बच्चे ने घर पर स्टिकी नोट पर मैसेज छोड़ा था कि वो लोग घूमने जा रहे हैं और जल्द आ जाएंगे। हालांकि, नोट ऐसी जगह लगाया था जहां जल्द परिवार की नजर न जाए। पुलिस द्वारा सूचना मिलते ही परिवार बच्चों को लेने पहुंचा।
अभिभावकों की जिम्मेदारी
अभिभावकों के लिए यह जरूरी है कि उन्हें पता हो कि बच्चे किन लोगों के संपर्क में है और उनकी आॅनलाइन एक्टिविटी क्या है। बच्चों का स्क्रीन टाइम भी सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चों से खुलकर संवाद करें ताकि वह अनजान लोगों के जाल में फंसने से बच सके।
डॉ. दीप्ति सिंघल, काउंसलर भोपाल

















