सांप को पकड़ने आरक्षक की मौत:-परिवार हुआ बेसहारा

लाल घेरे में आरक्षक संतोष को सांप ने डसा
AI जनरेटेड सारांश
इंदौर - सदर बाजार इलाके में फर्स्ट बटालियन में पदस्थ एक आरक्षक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना शनिवार रात पुलिस जवानों के आरएपीटीसी में जवानों के रुकने के स्थान पर सांप घुस गया था जिससे पकड़ने के लिए आरक्षक को बुलाया था।पुलिस के अनुसार, मृतक संतोष (47), निवासी फर्स्ट बटालियन, शनिवार रात करीब 9 बजे अस्तबल में पहुंचे। उन्हें साथी स्वामी प्रसाद साहू ने उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां रात में उनकी मृत्यु हो गई।सदर बाजार पुलिस ने बताया कि संतोष फर्स्ट बटालियन में 17 सालों से आरक्षक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें इस काम का अनुभव था और वे पहले भी कई बार सांप पकड़ चुके थे। उसी अनुभव के आधार पर उन्हें रात में पुलिस लाइन आरएपीटीसी में बुलाया गया था। इसके बाद उन्होंने सांप को पकड़ कर उसे खेल रहे थे, इसी दौरान सांप ने उन्हें डस लिया।

















