लापता श्रद्धा तिवारी मामले में अपडेट... परिवार ने सार्थक का नंबर ब्लॉक करवा दिया था, मैसेज में लिखी थी घर छोड़ने की बात

लापता श्रद्धा तिवारी मामले में अपडेट... परिवार ने सार्थक का नंबर ब्लॉक करवा दिया था, मैसेज में लिखी थी घर छोड़ने की बात
श्रद्धा तिवारी।
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र की रहने वाली श्रद्धा तिवारी के लापता होने की गुत्थी अब भी उलझी हुई है। तीन दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है, वहीं परिजनों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है।

    αñ¼αñ╣αñ¿ αñòαÑï αñ¡αÑçαñ£αñ╛ αñÑαñ╛ αñ«αÑêαñ╕αÑçαñ£ 

    श्रद्धा की बहन खुशी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने घर छोड़ने से पहले उसे मैसेज भेजा था। उसमें लिखा था कि मैं घर छोड़कर जा रही हूं, परिवार वाले परेशान कर रहे हैं। मैसेज में श्रद्धा ने यह भी बताया था कि उसके पिता ने उसकी पिटाई की थी। हालांकि पिता ने इस बात से इनकार कर दिया है।

     αñòαÑüαñ¢ αñªαñ┐αñ¿ αñ¬αñ╣αñ▓αÑç αñÅαñ╕αñ┐αñí αñ¬αÑÇαñ¿αÑç αñòαÑÇ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñ¡αÑÇ αñåαñê αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αÑç

    पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि श्रद्धा ने कुछ दिन पहले ही परिजनों की मौजूदगी में एसिड पी लिया था। इसके बाद उसकी मां और नानी इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गई थीं। पुलिस अब उस अस्पताल की जानकारी जुटा रही है, जहां श्रद्धा का उपचार हुआ था।

    दोस्त सार्थक से जुड़ा नाम

    मामले में एक लड़के सार्थक का नाम भी सामने आया है। सार्थक इंदौर में ही है और पुलिस को लगातार जानकारी दे रहा है। परिजनों ने उससे बातचीत की तो उसने कहा कि लंबे समय से उसकी श्रद्धा से बात नहीं हुई। जानकारी मिली है कि परिजन श्रद्धा को सार्थक से बात करने से रोकते थे और उसके नंबर व सोशल मीडिया अकाउंट तक ब्लॉक करवा दिए थे। यही वजह हो सकती है कि श्रद्धा तनाव में थी और घर छोड़कर चली गई।

    पुलिस परिजनों पर ही शक

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजन कई तथ्य छिपा रहे हैं। वहीं श्रद्धा के दोस्तों और अन्य रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सार्थक से पूछताछ में भी कोई खास जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का मानना है कि श्रद्धा परिवारिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर घर छोड़कर गई है। उसकी तलाश के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।

    (रिपोर्ट-हेमंत नागले)

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts