शेयर बाजारः दिन के उच्च स्तर से 400 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24,624 के नीचे

शेयर बाजारः दिन के उच्च स्तर से 400 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 24,624 के नीचे

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई, लेकिन बिकवाली के दबाव में दिन के उच्च स्तरों से दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 135 अंकों से ज्यादा गिर गया और निफ्टी 24,624 के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार में बाजार ने छह दिनों की लगातार गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए सेंसेक्स 80,851.38 अंक के स्तर पर जा पहुंचा। जबकि, निफ्टी 24,791.30 अंक तक पहुंच गया था। इसके बाद शुरू हुई बिकवाली की वजह से दोनों बेंचमार्क इंडेक्स दबाव में आ गए। इस समय 12.55 बजे सेंसेक्स 135.55 अंक की गिरावट के साथ 80,290.91 के स्तर पर लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी 30.45 अंक की गिरावट के साथ 24,624.25 पर है।

ये भी पढ़ें: बैटरी फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

एफएमसीजी-कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट

आईटी, ऑयल एंड गैस तथा मेटल शेयरों की मजबूती ने शुरुआती तेजी को सहारा दिया। हालांकि, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में तेज गिरावट ने तेजी पर अंकुश लगा दिया और बाजार मुनाफावसूली के दबाव में आ गया। सेक्टरवार प्रदर्शन देखें तो ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, ऊर्जा और मेटल शेयरों में तेजी देखी गई। रियल्टी, हेल्थकेयर और आईटी शेयरों ने भी मजबूती दिखाई और यह संकेत दिया कि बाजार में चौतरफा खरीदारी की भावना बनी हुई है। लेकिन एफएमसीजी और कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे डिफेंसिव सेक्टरों में बिकवाली का रुख देखने को मिला। इससे यह स्पष्ट हुआ कि निवेशक चुनिंदा मुनाफावसूली कर रहे हैं और सुरक्षित माने जाने वाले सेक्टरों में आंशिक दबाव डाल रहे हैं।

रिलायंस पावर में हल्की गिरावट रही

रिलायंस पावर के शेयरों में हल्की गिरावट रही। कंपनी ने अपनी इंडोनेशियाई सहायक इकाइयों को बेचने के सौदे की घोषणा की थी, जिसके बाद शेयरों में 3% तक की बढ़त देखने को मिली थी। हालांकि बाद में दबाव बढ़ने से यह लाभ टिक नहीं पाया और शेयर 0.81% गिरकर 44.40 रुपए पर आ गया। टॉप गेनर्स की बात करें तो सबसे बड़ा उछाल सम्मान कैपिटल लिमिटेड में देखने को मिला, जिसके शेयर लगभग 9.5% चढ़कर 150.96 रुपये पर जा पहुंचे। टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी 5.36% बढ़कर 1,346.60 रुपए पर रही। मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स 4.92% की बढ़त के साथ 133.65 रुपये पर पहुंची, जबकि विवो कोलैबोरेशन सॉल्यूशंस और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड में भी बढ़त दर्ज हुई।

ये भी पढ़ें: साल 2025 में सिल्वर ईटीएफ ने अब तक निवेशकों को दिया लगभग 55% तक का शानदार रिटर्न

डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयर 4.70% टूटे

αñçαñ╕αñòαÑç αñëαñ▓αñƒ, αñƒαÑëαñ¬ αñ▓αÑéαñ£αñ░αÑìαñ╕ αñ«αÑçαñé αñíαñ┐αñòαÑìαñ╕αñ¿ αñƒαÑçαñòαÑìαñ¿αÑïαñ▓αÑëαñ£αÑÇαñ£ αñòαÑç αñ╢αÑçαñ»αñ░ 4.70% αñƒαÑéαñƒαñòαñ░ 16,689 αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñ¬αñ░ αñå αñùαñÅαÑñ αñùαÑëαñíαñ½αÑìαñ░αÑç αñ½αñ┐αñ▓αñ┐αñ¬αÑìαñ╕ αñçαñéαñíαñ┐αñ»αñ╛ 4.30% αñùαñ┐αñ░ αñùαñ»αñ╛, αñòαÑïαñÜαÑÇαñ¿ αñ╢αñ┐αñ¬αñ»αñ╛αñ░αÑìαñí 4.23% αñòαñ«αñ£αÑïαñ░ αñ╣αÑüαñå, αñ£αñ¼αñòαñ┐ αñƒαñ╛αñçαñ«αÑìαñ╕αñòαÑêαñ¿ αñ▓αÑëαñ£αñ┐αñ╕αÑìαñƒαñ┐αñòαÑìαñ╕ αñöαñ░ αñ╕αÑüαñ╡αÑçαñ¿ αñ▓αñ╛αñçαñ½ αñ╕αñ╛αñçαñéαñ╕αÑçαñ£αñ╝ αñ«αÑçαñé αñ¡αÑÇ 4% αññαñò αñòαÑÇ αñùαñ┐αñ░αñ╛αñ╡αñƒ αñªαÑçαñûαñ¿αÑç αñòαÑï αñ«αñ┐αñ▓αÑÇαÑñ αñ»αñ╣ αñ╕αÑìαñ¬αñ╖αÑìαñƒ αñòαñ░αññαñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñòαÑüαñ¢ αñÜαÑüαñ¿αñ┐αñéαñªαñ╛ αñ«αñ┐αñíαñòαÑêαñ¬ αñöαñ░ αñ╕αÑìαñ«αÑëαñ▓αñòαÑêαñ¬ αñ╢αÑçαñ»αñ░αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ¼αñ┐αñòαñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ αñòαñ╛ αñªαñ¼αñ╛αñ╡ αñ¼αñ¿αñ╛ αñ╣αÑüαñå αñ╣αÑêαÑñ αñªαñ┐αñ¿ αñòαÑç αñ¬αÑìαñ░αñ«αÑüαñû αñ«αÑéαñ╡αñ░αÑìαñ╕ αñ«αÑçαñé αñ╡αÑïαñíαñ╛αñ½αÑïαñ¿ αñåαñçαñíαñ┐αñ»αñ╛ αñòαÑç αñ╢αÑçαñ»αñ░ 2.62% αñ¼αñóαñ╝αñòαñ░ 8.23 αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñ¬αñ░ αñ¬αñ╣αÑüαñéαñÜαÑçαÑñ αñ╕αñ«αÑìαñ«αñ╛αñ¿ αñòαÑêαñ¬αñ┐αñƒαñ▓ αñ¿αÑç αñ╢αñ╛αñ¿αñªαñ╛αñ░ αñ¬αÑìαñ░αñªαñ░αÑìαñ╢αñ¿ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñöαñ░ 9.34% αñèαñ¬αñ░ αñ░αñ╣αñ╛αÑñ αñ»αñ╕ αñ¼αÑêαñéαñò, αñàαñªαñ╛αñúαÑÇ αñ¬αñ╛αñ╡αñ░, αñ¡αñ╛αñ░αññ αñçαñ▓αÑçαñòαÑìαñƒαÑìαñ░αÑëαñ¿αñ┐αñòαÑìαñ╕, αñ╣αñ┐αñéαñªαÑüαñ╕αÑìαññαñ╛αñ¿ αñòαÑëαñ¬αñ░, αñòαÑçαñ¿αñ░αñ╛ αñ¼αÑêαñéαñò αñöαñ░ αñÅαñÜαñíαÑÇαñÅαñ½αñ╕αÑÇ αñ¼αÑêαñéαñò αñ£αÑêαñ╕αÑç αñ╢αÑçαñ»αñ░αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ¡αÑÇ αñ«αñ£αñ¼αÑéαññαÑÇ αñªαÑçαñûαñ¿αÑç αñòαÑï αñ«αñ┐αñ▓αÑÇαÑñ 

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपु...

Latest Posts