शेयर बाजार : दोपहर के बाद दिन के निचले स्तर से 331.82 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी ने 25000 का अहम स्तर फिर पार किया

शेयर बाजार : दोपहर के बाद दिन के निचले स्तर से 331.82 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी ने 25000 का अहम स्तर फिर पार किया

αñ«αÑüαñéαñ¼αñêαÑñ αñ¡αñ╛αñ░αññαÑÇαñ» αñ╢αÑçαñ»αñ░ αñ¼αñ╛αñ£αñ╛αñ░αÑïαñé αñ¿αÑç 11 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░ αñòαÑÇ αñªαÑïαñ¬αñ╣αñ░ αñ¼αñ╛αñª αñ╢αñ╛αñ¿αñªαñ╛αñ░ αñ¬αñ▓αñƒαÑÇ αñ«αñ╛αñ░αÑÇ αñöαñ░ αñªαñ┐αñ¿ αñòαÑç αñ¿αñ┐αñÜαñ▓αÑç αñ╕αÑìαññαñ░ αñ╕αÑç αñ«αñ£αñ¼αÑéαññαÑÇ αñªαñ┐αñûαñ╛αññαÑç αñ╣αÑüαñÅ αñ╣αñ░αÑç αñ¿αñ┐αñ╢αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñå αñùαñÅαÑñ αñ╕αÑçαñéαñ╕αÑçαñòαÑìαñ╕ αñªαñ┐αñ¿ αñòαÑç αñ¿αñ┐αñÜαñ▓αÑç αñ╕αÑìαññαñ░ 81,216.91 αñ╕αÑç 331.82 αñàαñéαñò αñèαñ¬αñ░ αñÜαñóαñ╝αñòαñ░ 123.58 αñàαñéαñòαñòαÑÇ αñ¼αñóαñ╝αññ αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ 81,548.73 αñ¬αñ░ αñ¼αñéαñª αñ╣αÑüαñåαÑñ αñ£αñ¼αñòαñ┐, αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ αñ¿αÑç 25,000 αñòαñ╛ αñàαñ╣αñ« αñ╕αÑìαññαñ░ αñ½αñ┐αñ░ αñ╕αÑç αñ¬αñ╛αñ░ αñòαñ░ αñ▓αñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ 32 αñàαñéαñò αñòαÑÇ  αñ«αñ╛αñ«αÑéαñ▓αÑÇ αñ¼αñóαñ╝αññ αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ 25,αñªαñª5.50 αñòαÑç αñ╕αÑìαññαñ░ αñ¬αñ░ αñ¼αñéαñª αñ╣αÑüαñåαÑñ αñçαñ╕ αññαÑçαñ£αÑÇ αñòαÑç αñ¬αÑÇαñ¢αÑç αñÿαñ░αÑçαñ▓αÑé αñöαñ░ αñ╡αÑêαñ╢αÑìαñ╡αñ┐αñò αñªαÑïαñ¿αÑïαñé αññαñ░αñ╣ αñòαÑç αñ╕αñéαñòαÑçαññαÑïαñé αñ¿αÑç αñ¿αñ┐αñ╡αÑçαñ╢αñòαÑïαñé αñòαñ╛ αñ«αñ¿αÑïαñ¼αñ▓ αñ¼αñóαñ╝αñ╛αñ»αñ╛αÑñ αñ╡αñ┐αñ╢αÑçαñ╖ αñ░αÑéαñ¬ αñ╕αÑç αñ¡αñ╛αñ░αññ-αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαñ╛ αñ╡αÑìαñ»αñ╛αñ¬αñ╛αñ░ αñ╡αñ╛αñ░αÑìαññαñ╛ αñòαÑï αñ▓αÑçαñòαñ░ αñ╕αñòαñ╛αñ░αñ╛αññαÑìαñ«αñò αñëαñ«αÑìαñ«αÑÇαñªαÑçαñé, αñÅαñ╢αñ┐αñ»αñ╛αñê αñ¼αñ╛αñ£αñ╛αñ░αÑïαñé αñòαñ╛ αñ«αñ£αñ¼αÑéαññαÑÇ αñªαñ┐αñûαñ╛αñ¿αñ╛ αñöαñ░ αñòαñÜαÑìαñÜαÑç αññαÑçαñ▓ αñòαÑÇ αñòαÑÇαñ«αññαÑïαñé αñ«αÑçαñé αñùαñ┐αñ░αñ╛αñ╡αñƒ αñ¿αÑç αñ¼αñ╛αñ£αñ╛αñ░ αñòαÑï αñ╕αñ╣αñ╛αñ░αñ╛ αñªαñ┐αñ»αñ╛αÑñ 

ये भी पढ़ें: दूसरे ही दिन तक 5.53 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ अर्बन कंपनी का 1,900 करोड़ रुपए का आईपीओ

इस तेजी के पीछे तीन प्रमुख कारण

आज की तेजी में निफ्टी के कुछ बड़े शेयर जैसे श्रीराम फाइनेंस, एनटीपीसी, अदाणी एंटरप्राइजेज, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक ने 3% तक की बढ़त दर्ज की, जिससे इंडेक्स को मजबूती मिली। आज के कारोबार के दौरान भारतीय शेयर बाजार ने दिन के निचले स्तर से दोपहर के बाद शानदार सुधार दिखाया और अंततः हरे निशान में बंद होने में सपल रहा। आज के कारोबार के दौरान दूसरे सत्र में देखने को मिली तेजी के तीन मुख्य कारण माने जा रहे हैं। इनमें पहला कारण है अमेरिकी फेड पर अगले हप्ते ब्याज दर घटाने की बढ़ी उम्मीद, दूसरा कारण है वैश्विक बाजारों की मजबूती और तीसरा कारण तेल की कीमतों में नरमी। इन तीनों वजहों ने मिलकर शुरूआती दबाव से उबरते हुए इस उछाल को गति दी।

अगले हफ्ते ब्याज दर में कटौती कर सकता है फेड

पहला कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों से जुड़ा है। अगले हफ्ते होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावना काफी अधिक है। इस उम्मीद ने निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया, क्योंकि कम ब्याज दरें वैश्विक स्तर पर लिक्विडिटी बढ़ाती हैं और इक्विटी बाजारों के लिए सकारात्मक माहौल बनाती हैं। , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने का संकेत दिया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम होने की संभावना बढ़ी है और इसका असर निवेशकों के विश्वास पर पड़ा है।

ये भी पढ़ें: इटली की आईवेको के अधिग्रहण के लिए टाटा मोटर्स ने 4.5 बिलियन डॉलर लोन जुटाया

एशियाई बाजारों में देखने को मिली तेजी

दूसरा अहम कारण मजबूत वैश्विक संकेत रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। सिर्फ हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स कमजोर नजर आया। इसके अलावा, अमेरिकी शेयर बाजार भी पिछले दिन मजबूती के साथ बंद हुए थे। इन संकेतों ने घरेलू बाजार को भी सहारा दिया और निवेशकों ने तेजी से खरीदारी की। तीसरा कारक कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.07% गिरकर 67.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। भारत जैसे देश के लिए, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, तेल की कीमतों में गिरावट हमेशा सकारात्मक मानी जाती है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से आयात बिल कम होता है, चालू खाता घाटा नियंत्रित रहता है और महंगाई पर भी दबाव घटता है। यही वजह है कि कच्चे तेल में गिरावट को बाजार के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा गया। आगे निफ्टी की चाल को लेकर विशेषज्ञों ने कुछ अहम स्तर बताए हैं। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि यदि निफ्टी 25,012 के ऊपर टिकने में सफल रहता है, तो इसमें आगे 25,400 तक चढ़ने की संभावना है। हालांकि, 25,100 का स्तर तत्काल रेजिस्टेंस की तरह काम कर सकता है।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपु...

Latest Posts