Nepal Protest : पूर्व PM प्रचंड-देउबा के घर आगजनी, हिंसा के बीच कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; PM ओली ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

काठमांडू। नेपाल इस समय बड़े राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध ने युवाओं में जबरदस्त गुस्सा पैदा कर दिया है। सोमवार से शुरू हुआ Gen-Z आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। राजधानी काठमांडू सहित कई शहर हिंसा की चपेट में हैं। अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल हैं। मंत्रियों के इस्तीफों का सिलसिला जारी है और सरकार पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
सोशल मीडिया बैन बना चिंगारी
αñ¿αÑçαñ¬αñ╛αñ▓ αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░ αñ¿αÑç 4 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░ αñòαÑï αñ½αÑçαñ╕αñ¼αÑüαñò, αñ»αÑéαñƒαÑìαñ»αÑéαñ¼, αñçαñéαñ╕αÑìαñƒαñ╛αñùαÑìαñ░αñ╛αñ« αñöαñ░ αñÅαñòαÑìαñ╕ (αñƒαÑìαñ╡αñ┐αñƒαñ░) αñ╕αñ╣αñ┐αññ 26 αñ╕αÑïαñ╢αñ▓ αñ«αÑÇαñíαñ┐αñ»αñ╛ αñ¬αÑìαñ▓αÑçαñƒαñ½αÑëαñ░αÑìαñ« αñ¬αñ░ αñ¬αÑìαñ░αññαñ┐αñ¼αñéαñº αñ▓αñùαñ╛ αñªαñ┐αñ»αñ╛αÑñ αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░ αñòαñ╛ αñòαñ╣αñ¿αñ╛ αñÑαñ╛ αñòαñ┐ αñ»αÑç αñ¬αÑìαñ▓αÑçαñƒαñ½αÑëαñ░αÑìαñ« αñ½αÑçαñò αñ¿αÑìαñ»αÑéαñ£ αñöαñ░ αñ╕αñ╛αñçαñ¼αñ░ αñòαÑìαñ░αñ╛αñçαñ« αñ░αÑïαñòαñ¿αÑç αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñ░αñ£αñ┐αñ╕αÑìαñƒαñ░αÑìαñí αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ╣αÑüαñÅ αñÑαÑçαÑñ αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ»αÑüαñ╡αñ╛αñôαñé αñ¿αÑç αñçαñ╕αÑç αñàαñ¬αñ¿αÑÇ αñàαñ¡αñ┐αñ╡αÑìαñ»αñòαÑìαññαñ┐ αñòαÑÇ αñåαñ£αñ╛αñªαÑÇ αñ¬αñ░ αñ╣αñ«αñ▓αñ╛ αñ«αñ╛αñ¿αñ╛ αñöαñ░ αñ╕αñíαñ╝αñòαÑïαñé αñ¬αñ░ αñëαññαñ░ αñåαñÅαÑñ αñåαñéαñªαÑïαñ▓αñ¿ αñòαÑï “Gen-Z αñ░αñ┐αñ╡αÑïαñ▓αÑìαñ»αÑéαñ╢αñ¿” αñ¿αñ╛αñ« αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ
हिंसक प्रदर्शन और आगजनी
- प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर में तोड़फोड़ और आगजनी की।
- राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के घर पर भीड़ ने कब्जा कर आगजनी की।
- पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड और शेर बहादुर देउबा के घर पर हमला हुआ।
- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की UML पार्टी दफ्तर और संचार मंत्री के घर को आग के हवाले कर दिया गया।
मंत्रियों के इस्तीफों की बाढ़
- सोशल मीडिया बैन और पुलिस फायरिंग के बाद सरकार में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया।
- गृहमंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और पानी आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव पद छोड़ चुके हैं।
- खेल मंत्री तेजूलाल चौधरी भी इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।
- नेपाली कांग्रेस महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ा।
पीएम ओली ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
बढ़ते दबाव के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ओली ने जनता से शांति की अपील की है, लेकिन वे खुद भी इलाज के बहाने दुबई जाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कार्यवाहक जिम्मेदारी उपप्रधानमंत्री को सौंपने का फैसला किया है।
नेपाल कांग्रेस में भी मतभेद
गठबंधन की सहयोगी नेपाली कांग्रेस पार्टी के भीतर भी असंतोष बढ़ रहा है। कई नेताओं ने UML के साथ गठबंधन तोड़ने की मांग की है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने फिलहाल समझौते का हवाला देकर गठबंधन तोड़ने से इनकार किया है।
कर्फ्यू और सुरक्षा बंदोबस्त
- काठमांडू और भक्तपुर जिलों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।
- बिहार के सात बॉर्डर जिले सील कर दिए गए हैं और SSB को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
- सेना ने भी आपात बैठक बुलाई है।
क्यों भड़का युवाओं का गुस्सा?
विशेषज्ञों के मुताबिक इस आंदोलन की जड़ें गहरी हैं।
αñ¿αÑçαñ¬αÑïαñƒαñ┐αñ£αÑìαñ« αñöαñ░ αñ¡αÑìαñ░αñ╖αÑìαñƒαñ╛αñÜαñ╛αñ░ – αñ¿αÑçαññαñ╛αñôαñé αñòαÑç αñ░αñ┐αñ╢αÑìαññαÑçαñªαñ╛αñ░αÑïαñé αñòαÑï αñ╕αññαÑìαññαñ╛ αñ«αÑçαñé αñ£αñùαñ╣, αñÿαÑïαñƒαñ╛αñ▓αÑç αñöαñ░ αñÉαñ╢αÑï-αñåαñ░αñ╛αñ« αñ¿αÑç αñùαÑüαñ╕αÑìαñ╕αñ╛ αñ¼αñóαñ╝αñ╛αñ»αñ╛αÑñ
αñÿαÑïαñƒαñ╛αñ▓αÑïαñé αñòαÑÇ αñ¼αñ╛αñóαñ╝ – αñ¼αÑÇαññαÑç αñÜαñ╛αñ░ αñ╕αñ╛αñ▓ αñ«αÑçαñé αññαÑÇαñ¿ αñ¼αñíαñ╝αÑç αñÿαÑïαñƒαñ╛αñ▓αÑç αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αÑç αñåαñÅαÑñ
αñ░αñ╛αñ£αñ¿αÑÇαññαñ┐αñò αñàαñ╕αÑìαñÑαñ┐αñ░αññαñ╛ – αñ¬αñ╛αñéαñÜ αñ╕αñ╛αñ▓ αñ«αÑçαñé αññαÑÇαñ¿ αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░αÑçαñé αñ¼αñªαñ▓αÑÇαñéαÑñ
αñ¼αÑçαñ░αÑïαñ£αñùαñ╛αñ░αÑÇ αñöαñ░ αñ«αñ╣αñéαñùαñ╛αñê – αñ»αÑüαñ╡αñ╛αñôαñé αñòαÑï αñ¿αÑîαñòαñ░αÑÇ αñöαñ░ αñàαñ╡αñ╕αñ░ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ«αñ┐αñ▓ αñ░αñ╣αÑçαÑñ
αñ╡αñ┐αñªαÑçαñ╢αÑÇ αñªαñ¼αñ╛αñ╡ – αñ¿αÑçαñ¬αñ╛αñ▓ αñòαÑÇ αñ░αñ╛αñ£αñ¿αÑÇαññαñ┐ αñ¬αñ░ αñÜαÑÇαñ¿ αñöαñ░ αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαñ╛ αñòαÑç αñ¬αÑìαñ░αñ¡αñ╛αñ╡ αñ¿αÑç αñ╕αÑìαñÑαñ┐αññαñ┐ αñ¼αñ┐αñùαñ╛αñíαñ╝αÑÇαÑñ
αñ¡αñ╛αñ░αññ αñ╕αÑç αññαñ¿αñ╛αñ╡αñ¬αÑéαñ░αÑìαñú αñ╕αñéαñ¼αñéαñº – αñåαñ░αÑìαñÑαñ┐αñò αñàαñ╕αñ░ αñ╕αÑç αñ£αñ¿αññαñ╛ αñöαñ░ αñ£αÑìαñ»αñ╛αñªαñ╛ αñ¬αñ░αÑçαñ╢αñ╛αñ¿ αñ╣αÑüαñêαÑñ
“αñ╣αñ╛αñ«αÑÇ αñ¿αÑçαñ¬αñ╛αñ▓” αñ╕αñéαñùαñáαñ¿ αñ¼αñ¿αñ╛ αñåαñéαñªαÑïαñ▓αñ¿ αñòαñ╛ αñÜαÑçαñ╣αñ░αñ╛
युवा संगठन हामी नेपाल और इसके प्रमुख सुदन गुरुंग इस आंदोलन के केंद्र में हैं। गुरुंग ने छात्रों को यूनिफॉर्म और किताबें लेकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। वे इसे युवाओं का असली जनांदोलन बताते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नेपाल की मौजूदा सरकार ने अपनी वैधता खो दी है। युवा पीढ़ी अब पुराने नेताओं को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। अगर समय रहते नेतृत्व परिवर्तन और नए चुनाव नहीं हुए तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।














