ताजा खबरमंत्री करण सिंह वर्मा के बयान के बाद चिंता : क्या नेताओं के कार्यक्रम में नहीं जाने वाली लाड़ली बहनाओं के बंद हो जाएंगे पैसे?

भोपाल। सीहोर जिले के धामंदा गांव में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का बयान सुर्खियों में आ गया। मंच से बोलते हुए उन्होंने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताई और कहा कि यदि महिलाएं बुलाने के बावजूद कार्यक्रमों में नहीं आतीं, तो उनके नाम सूची से हटाए जा सकते हैं। इस बयान के बाद हितग्राही महिलाओं में चिंता है।
कार्यक्रम में जाएंगे तो काम पर कैसे जाएंगे?
पीपुल्स अपडेट से बातचीत में एक महिला श्रमिक हेमलता बाई (परिवर्तित नाम) ने कहा कि अगर हम सरकारी सम्मेलन में जाएंगे तो काम से छुट्टी करनी पड़ेगी ऐसे में हमारा यहां का पैसा कट जाएगा। एक हितग्राही कमला (परिवर्तित नाम) ने कहा कि लाड़ली बहना के पैसे देकर मामा (शिवराज सिंह चौहान) ने हमारी सुध ली थी। हमने वोट भी उनको दिए अब नाम काटने की कह रहे तो हम फिर वहीं की वहीं आ जाएंगे।
यह कहा था मंत्री वर्मा ने
मंत्री वर्मा ने मंच से कहा यहां गांव में 894 लाडली बहनाओं को लाभ मिल रहा है और आई कितनी हैं?और एक दिन सीईओ को बोलकर सबको बुलाएंगे, नहीं आईं तो नाम काटा जाएगा। यहां से रिपोर्ट दे दी जाएगी. जो दे रहा है , उसके लिए बोलो तो सही। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के समय में कभी बहनों को पैसा मिलता था क्या? हमारी सरकार किसानों को सम्मान निधि, राशन और लाडली बहनों को पैसा दे रही है।
लाड़ली बहनाओं को धमकी दे रहे हैं मंत्री : सिंघार
αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñòαñ░αñú αñ╕αñ┐αñéαñ╣ αñ╡αñ░αÑìαñ«αñ╛ αñòαÑç αñ¼αñ»αñ╛αñ¿ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñ«αñ¬αÑìαñ░ αñ╡αñ┐αñºαñ╛αñ¿αñ╕αñ¡αñ╛ αñ«αÑçαñé αñ¿αÑçαññαñ╛ αñ¬αÑìαñ░αññαñ┐αñ¬αñòαÑìαñ╖ αñëαñ«αñéαñù αñ╕αñ┐αñéαñÿαñ╛αñ░ αñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ»αñ╣ αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñòαñ╛ αñòαÑçαñ╡αñ▓ αñÅαñò αñùαÑêαñ░-αñ£αñ┐αñ«αÑìαñ«αÑçαñªαñ╛αñ░ αñ¼αñ»αñ╛αñ¿ αñ¿αñ╣αÑÇαñé, αñ¼αñ▓αÑìαñòαñ┐ αñ╕αññαÑìαññαñ╛ αñòαÑç αñªαÑüαñ░αÑüαñ¬αñ»αÑïαñù αñöαñ░ αñ«αñ╣αñ┐αñ▓αñ╛-αñ╡αñ┐αñ░αÑïαñºαÑÇ αñ«αñ╛αñ¿αñ╕αñ┐αñòαññαñ╛ αñòαñ╛ αñûαÑüαñ▓αñ╛ αñ¬αÑìαñ░αñ«αñ╛αñú αñ╣αÑêαÑñ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ¬αñ╣αñ▓αÑç αñ╕αñ░αñòαñ╛αñ░ αñ¿αÑç 3000 αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñªαÑçαñ¿αÑç αñòαÑç αñ¼αñíαñ╝αÑç-αñ¼αñíαñ╝αÑç αñ╡αñ╛αñªαÑç αñòαñ┐αñÅ, αñ½αñ┐αñ░ αñ░αñ╛αñ╢αñ┐ 1500 αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñ¬αñ░ αñàαñƒαñò αñùαñê, αñöαñ░ αñåαñ£ αñ£αñ¼ αñ¼αñ╣αñ¿αÑçαñé αñàαñ¬αñ¿αñ╛ αñ╣αñò αñ«αñ╛αñéαñù αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑêαñé αññαÑï αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑçαñé αñºαñ«αñòαñ┐αñ»αñ╛αñé αñªαÑÇ αñ£αñ╛ αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑêαñéαÑñ αñòαÑìαñ»αñ╛ αñ»αñ╣αÑÇ αñ¡αñ╛αñ£αñ¬αñ╛ αñ╢αñ╛αñ╕αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ«αñ╣αñ┐αñ▓αñ╛ αñ╕αñ«αÑìαñ«αñ╛αñ¿ αñ╣αÑê? αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ¡αñ╛αñ£αñ¬αñ╛ αñòαÑç αññαñÑαñ╛αñòαñÑαñ┐αññ αñ╕αÑüαñ╢αñ╛αñ╕αñ¿ αñòαÑÇ αñàαñ╕αñ▓ αññαñ╕αÑìαñ╡αÑÇαñ░ αñëαñ╕αñòαÑç αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñ╕αÑìαñ╡αñ»αñé αñàαñ¬αñ¿αÑç αñ¼αñ»αñ╛αñ¿αÑïαñé αñ╕αÑç αñ╕αñ╛αñ«αñ¿αÑç αñ▓αñ╛ αñ░αñ╣αÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ αñ»αñ╣ αñòαÑïαñê αñ¬αñ╣αñ▓αÑÇ αñÿαñƒαñ¿αñ╛ αñ¿αñ╣αÑÇαñé αñ╣αÑêαÑñ αñçαñ╕αñ╕αÑç αñ¬αñ╣αñ▓αÑç αñ¡αÑÇ αñ¡αñ╛αñ£αñ¬αñ╛ αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñ╡αñ┐αñ£αñ» αñ╢αñ╛αñ╣ αñªαÑìαñ╡αñ╛αñ░αñ╛ αñ¬αÑìαñ░αñªαÑçαñ╢ αñòαÑÇ αñ▓αñ╛αñíαñ╝αñ▓αÑÇ αñ¼αñ╣αñ¿αÑïαñé αñöαñ░ αñªαÑçαñ╢ αñòαÑÇ αñ¼αÑçαñƒαÑÇ αñòαñ░αÑìαñ¿αñ▓ αñ╕αÑïαñ½αñ┐αñ»αñ╛ αñ¬αñ░ αñåαñ¬αññαÑìαññαñ┐αñ£αñ¿αñò αñƒαñ┐αñ¬αÑìαñ¬αñúαñ┐αñ»αñ╛αñé αñòαÑÇ αñùαñêαñé, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ ‘αñ╕αñéαñ╕αÑìαñòαñ╛αñ░αÑïαñé’ αñòαÑÇ αñªαÑüαñ╣αñ╛αñê αñªαÑçαñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ αñ¬αñ╛αñ░αÑìαñƒαÑÇ αñ¿αÑç αññαñ¼ αñ¡αÑÇ αñÜαÑüαñ¬αÑìαñ¬αÑÇ αñ╕αñ╛αñº αñ▓αÑÇαÑñ

















