Jolly LLB 3 के गाने पर एमपी हाईकोर्ट हुआ सख्त, निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस, 12 सितंबर को होगी सुनवाई

αñ£αñ¼αñ▓αñ¬αÑüαñ░αÑñ αñ«αñºαÑìαñ» αñ¬αÑìαñ░αñªαÑçαñ╢ αñ╣αñ╛αñêαñòαÑïαñ░αÑìαñƒ αñ«αÑçαñé αñ½αñ┐αñ▓αÑìαñ« αñ£αÑëαñ▓αÑÇ αñÅαñ▓αñÅαñ▓αñ¼αÑÇ 3 αñòαÑç αñùαñ╛αñ¿αÑç ‘αñ¡αñ╛αñê αñ╡αñòαÑÇαñ▓ αñ╣αÑê’ αñòαÑï αñ▓αÑçαñòαñ░ αñÅαñò αñ£αñ¿αñ╣αñ┐αññ αñ»αñ╛αñÜαñ┐αñòαñ╛ αñªαñ╛αñ»αñ░ αñòαÑÇ αñùαñê αñ╣αÑêαÑñ αñ»αñ╛αñÜαñ┐αñòαñ╛ αñ«αÑçαñé αñåαñ░αÑïαñ¬ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñçαñ╕ αñùαñ╛αñ¿αÑç αñ«αÑçαñé αñ╡αñòαÑÇαñ▓αÑïαñé αñöαñ░ αñ¿αÑìαñ»αñ╛αñ»αñ¬αñ╛αñ▓αñ┐αñòαñ╛ αñòαÑï αñùαñ▓αññ αñ╡ αñåαñ¬αññαÑìαññαñ┐αñ£αñ¿αñò αññαñ░αÑÇαñòαÑç αñ╕αÑç αñªαñ┐αñûαñ╛αñ»αñ╛ αñùαñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ«αñ╛αñ«αñ▓αÑç αñ«αÑçαñé αñòαÑïαñ░αÑìαñƒ αñ¿αÑç αñ½αñ┐αñ▓αÑìαñ« αñòαÑÇ αñ¿αñ┐αñ░αÑìαñ«αñ╛αññαñ╛ αñ£αñ»αñéαññαÑÇ αñ¬αñ╛αñ╣αñ╡αñ╛ αñòαÑï αñ»αñ╛αñÜαñ┐αñòαñ╛ αñ«αÑçαñé αñåαñ╡αñ╢αÑìαñ»αñò αñ¬αñòαÑìαñ╖αñòαñ╛αñ░ αñ¼αñ¿αñ╛αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñàαñ¿αÑüαñ«αññαñ┐ αñªαÑÇ αñ╣αÑêαÑñ 12 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░ αñòαÑï αñ«αñ╛αñ«αñ▓αÑç αñòαÑÇ αñ╕αÑüαñ¿αñ╡αñ╛αñê αñòαÑÇ αñ£αñ╛αñÅαñùαÑÇαÑñ
कोर्ट ने निर्माता-निर्देशक को बनाया पक्षकार
दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका में अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने दावा किया था कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की आने वाली फिल्म जाली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) के गाने 'भाई वकील है' में वकीलों को नाचते और अशोभनीय अंदाज में दिखाया गया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- जब तक फिल्म के निर्माता और निर्देशक को पक्षकार नहीं बनाया जाता, तब तक कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। इसलिए कोर्ट ने नोटिस भेजकार फिल्म की निर्माता जयंती पाहवा को याचिका में आवश्यक पक्षकार बनाने की अनुमति दी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका
राज्य सरकार के वकील ने सुनवाई के दौरान कोर्ट को जानकारी दी कि इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गई थी, जिसे पहले ही खारिज किया जा चुका है। वहां भी फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया था।
याचिका में क्या कहा गया है?
याचिका में अधिवक्ता प्रांजल तिवारी ने दावा किया है कि फिल्म के गाने में वकीलों को नाचते और अशोभनीय अंदाज में दिखाया गया है। साथ ही, वे नेकबैंड (वकीलों की पहचान) पहने हुए हैं, जिससे वकीलों की गरिमा को ठेस पहुंचती है।
कानून का उल्लंघन करने का आरोप
याचिकाकर्ता के अनुसार, यह चित्रण केवल अपमानजनक ही नहीं, बल्कि यह सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 5B का भी उल्लंघन करता है, जो फिल्मों में नैतिक मूल्यों के पालन की बात करता है। वहीं, याचिका में यह भी कहा गया है कि गाने के बोल अश्लील और अपमानजनक हैं, जो युवाओं पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। इससे वकीलों की भावनाएं आहत होती हैं और यह कानूनी पेशे का मजाक उड़ाता है।
19 सितंबर को रिलीज हो रही है फिल्म
गौरतलब है कि जॉली एलएलबी 3 फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले यह मामला कोर्ट में पहुंच गया है और अगली सुनवाई अब 12 सितंबर को होगी।

















