जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सेना का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार (28 अगस्त) को बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। सेना को खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसने की तैयारी कर रहा है। इसी आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाया।
खुफिया इनपुट पर शुरू हुआ ऑपरेशन
भारतीय सेना ने बताया कि उन्हें आतंकियों की घुसपैठ की जानकारी पहले ही मिल गई थी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नौशहरा नार इलाके में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान घुसपैठियों ने सुरक्षाबलों को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए
सतर्क सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी गोलीबारी की। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए। सेना ने बताया कि यह आतंकी नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे।
क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी
घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में कॉम्बिंग और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए आतंकियों की पहचान किस संगठन से जुड़ी है।
αñæαñ¬αñ░αÑçαñ╢αñ¿ ‘αñ╕αñ┐αñéαñªαÑéαñ░’ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñ╕αÑç αñ▓αñùαñ╛αññαñ╛αñ░ αñ«αÑüαñáαñ¡αÑçαñíαñ╝
αñ¬αñ┐αñ¢αñ▓αÑç αñòαÑüαñ¢ αñ╕αñ«αñ» αñ╕αÑç αñ¿αñ┐αñ»αñéαññαÑìαñ░αñú αñ░αÑçαñûαñ╛ αñ¬αñ░ αñÿαÑüαñ╕αñ¬αÑêαñá αñòαÑÇ αñòαÑïαñ╢αñ┐αñ╢αÑçαñé αñ¼αñóαñ╝αÑÇ αñ╣αÑêαñéαÑñ αñ╕αÑéαññαÑìαñ░αÑïαñé αñòαÑç αñ«αÑüαññαñ╛αñ¼αñ┐αñò, αñæαñ¬αñ░αÑçαñ╢αñ¿ ‘αñ╕αñ┐αñéαñªαÑéαñ░’ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñ╕αÑç αñ╕αÑçαñ¿αñ╛ αñòαÑÇ αñåαññαñéαñòαñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑç αñ╕αñ╛αñÑ αñòαñê αñ¼αñ╛αñ░ αñ«αÑüαñáαñ¡αÑçαñíαñ╝ αñ╣αÑï αñÜαÑüαñòαÑÇ αñ╣αÑêαÑñ αñ╕αÑçαñ¿αñ╛ αñòαñ╛ αñòαñ╣αñ¿αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñ¬αñ╛αñòαñ┐αñ╕αÑìαññαñ╛αñ¿ αñòαÑÇ αññαñ░αñ½ αñ╕αÑç αñåαññαñéαñòαñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑï αñ¡αñ╛αñ░αññαÑÇαñ» αñòαÑìαñ╖αÑçαññαÑìαñ░ αñ«αÑçαñé αñºαñòαÑçαñ▓αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñ╕αñ╛αñ£αñ┐αñ╢ αñ▓αñùαñ╛αññαñ╛αñ░ αñ╣αÑï αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑê, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ╣αñ░ αñ¼αñ╛αñ░ αñ╕αÑüαñ░αñòαÑìαñ╖αñ╛ αñ¼αñ▓ αñëαñ╕αÑç αñ¿αñ╛αñòαñ╛αñ« αñòαñ░αñ¿αÑç αñ«αÑçαñé αñ╕αñ½αñ▓ αñ░αñ╣αÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ














