आईटी शेयरों में गिरावट से म्यूचुअल फंडों के 13,000 करोड़ डूबे, H-1B वीजा नियमों ने दिया जबर्दस्त शुरुआती झटका

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस बढ़ाकर 1,00,000 डॉलर करने के फैसले के बाद आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में आईटी सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में 2 से 6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते म्यूचुअल फंडों की देश की टॉप-10 आईटी कंपनियों में किए गए निवेश की वैल्यू में लगभग 13,000 करोड़ रुपए की गिरावट आई है। एच-1बी वीजा के नियमों में किए जाने वाले बदलाव से भारतीय आईटी सेक्टर के बुरी तरह प्रभावित होने की संभावना है।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H-1B वीजा फीस बढ़ाने के ऐलान के बाद आज 22 सितंबर को आईटी सेक्टर की कंपनियों में भारी गिरावट देखी गई। इसके चलते म्यूचुअल फंडों की देश की टॉप-10 आईटी कंपनियों में किए गए निवेश की वैल्यू करीब 13,000 करोड़ रुपये तक घट गई। H-1B वीजा के नियमों में बदलाव को भारतीय आईटी सेक्टर के प्रॉफिट मार्जिन और हायरिंग रणनीतियों पर सीधा चोट माना जा रहा है। जिसके चलते निवेशक घबरा गए और आज आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
सबसे तगड़ा झटका इंफोसिस को लगा
19 सितंबर तक, देश की टॉप 10 आईटी कंपनियों में म्यूचुअल फंडों के निवेश की कुल वैल्यू 3.41 लाख करोड़ रुपए थी। लेकिन आज 22 सितंबर को शेयर बाजार खुलने पर यह वैल्यू घटकर 3.28 लाख करोड़ रुपए पर आ गई। म्यूचुअल फंडों की सबसे बड़ी होल्डिंग इंफोसिस में है। म्यूचुअल फंडों के पोर्टफोलियो में सबसे तगड़ा झटका इंफोसिस को लगा है। 19 सितंबर तक इंफोसिस में एमएफ निवेश का मूल्य 1,31,482 करोड़ रुपए था, जो 22 सितंबर को घटकर 1,26,856 करोड़ रुपए पर आ गया। यानी अकेले इंफोसिस से ही 4,626 करोड़ रुपए की वैल्यू घटी है।
टीसीएस समेत अन्य कंपनियों में भी बड़ी गिरावट
इसी तरह सबसे अधिक होल्डिग वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस के शेयरों में भी बडी गिरावट देखने को मिली है। टीसीएस में म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स की वैल्यू तीन दिन में 2,052 करोड़ रुपए घटी और यह 64,144 करोड़ से गिरकर 62,092 करोड़ रह गई है। सबसे अधिक होल्डिंग के मामले में एचसीएल टेक 35,850 करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर है। एचसीएल टेक के निवेश का मूल्य भी 1,154 करोड़ रुपए घटकर 37,006 करोड़ से 35,853 करोड़ पर आ गया है। टेक महिंद्रा (1,680 करोड़), कोफोर्ज (918 करोड़), परसिस्टेंट सिस्टम्स (1,014 करोड़) और एमफैसिस (762 करोड़) में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं विप्रो (403 करोड़), एलटीआई माइंडट्री (426 करोड़) और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (58 करोड़) के निवेश मूल्य में अपेक्षाकृत कम गिरावट दर्ज की गई।
मार्जिन पर तात्कालिक असर न्यूट्रलः जेएम फाइनेंशियल
αñ£αÑçαñÅαñ« αñ½αñ╛αñçαñ¿αÑçαñéαñ╢αñ┐αñ»αñ▓ αñòαÑÇ αñ░αñ┐αñ¬αÑïαñ░αÑìαñƒ αñòαÑç αñ«αÑüαññαñ╛αñ¼αñ┐αñò, αñçαñ╕αñòαñ╛ αñ«αñ╛αñ░αÑìαñ£αñ┐αñ¿ αñ¬αñ░ αññαñ╛αññαÑìαñòαñ╛αñ▓αñ┐αñò αñàαñ╕αñ░ αñ¿αÑìαñ»αÑéαñƒαÑìαñ░αñ▓ αñªαñ┐αñûαñ╛αñê αñªαÑçαññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ»αñªαÑìαñ»αñ¬αñ┐, αñàαñùαñ░ αñòαñéαñ¬αñ¿αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑï αñàαñ«αÑçαñ░αñ┐αñòαñ╛ αñ«αÑçαñé αñ▓αÑïαñòαñ▓ αñƒαÑêαñ▓αÑçαñéαñƒ αñòαÑï αñ£αÑìαñ»αñ╛αñªαñ╛ αñ╡αÑçαññαñ¿ αñ¬αñ░ αñ╣αñ╛αñ»αñ░ αñòαñ░αñ¿αñ╛ αñ¬αñíαñ╝αñ╛, αññαÑï αñ«αñ╛αñ░αÑìαñ£αñ┐αñ¿ αñ¬αñ░ 15–50 αñ¼αÑçαñ╕αñ┐αñ╕ αñ¬αÑëαñçαñéαñƒ αññαñò αñòαñ╛ αñàαñ╕αñ░ αñªαÑçαñûαñ¿αÑç αñòαÑï αñ«αñ┐αñ▓ αñ╕αñòαññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ¼αñóαñ╝αññαÑç αñæαñ½αñ╢αÑïαñ░αñ┐αñéαñù αñöαñ░ αñòαÑìαñ▓αñ╛αñçαñéαñƒαÑìαñ╕ αñ╕αÑç αñ¬αÑìαñ░αñ╛αñçαñ╕ αñ░αÑÇαñ¿αÑçαñùαÑïαñ╢αñ┐αñÅαñ╢αñ¿ αñçαñ╕ αñàαñ╕αñ░ αñòαÑï αñ╕αñéαññαÑüαñ▓αñ┐αññ αñòαñ░αñ¿αÑç αñ«αÑçαñé αñ«αñªαñª αñòαñ░ αñ╕αñòαññαÑç αñ╣αÑêαñéαÑñ αñ░αñ┐αñ¬αÑïαñ░αÑìαñƒ αñòαÑç αñàαñ¿αÑüαñ╕αñ╛αñ░ αñªαÑçαñ╢ αñòαÑÇ 10 αñ¬αÑìαñ░αñ«αÑüαñû αñåαñêαñƒαÑÇ αñòαñéαñ¬αñ¿αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑç αñòαÑüαñ▓ αñòαñ░αÑìαñ«αñÜαñ╛αñ░αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαñ╛ αñ╕αñ┐αñ░αÑìαñ½ 1.2% αñ╕αÑç 4.1% αñ╣αñ┐αñ╕αÑìαñ╕αñ╛ αñ╣αÑÇ αñÅαñÜ-1αñ¼αÑÇ αñ╡αÑÇαñ£αñ╛ αñ¬αñ░ αñ╣αÑê, αñ£αñ┐αñ╕αñ╕αÑç αñçαñ¿αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñ£αÑïαñûαñ┐αñ« αñ╕αÑÇαñ«αñ┐αññ αñ╣αÑêαÑñ αñ¼αÑìαñ░αÑïαñòαñ░αÑçαñ£ αñòαñ╛ αñ«αñ╛αñ¿αñ¿αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñ╡αÑÇαñ£αñ╛ αñ¿αñ┐αñ»αñ«αÑïαñé αñòαÑï αñ▓αÑçαñòαñ░ αñ╕αñ¼αñ╕αÑç αñ¼αñíαñ╝αÑÇ αñ░αÑçαñùαÑüαñ▓αÑçαñƒαñ░αÑÇ αñàαñ¿αñ┐αñ╢αÑìαñÜαñ┐αññαññαñ╛ αñûαññαÑìαñ« αñ╣αÑï αñùαñê αñ╣αÑêαÑñ αñàαñ¼ αñòαñéαñ¬αñ¿αñ┐αñ»αñ╛αñé αñ╡αÑêαñòαñ▓αÑìαñ¬αñ┐αñò αñëαñ¬αñ╛αñ»αÑïαñé αñ¬αñ░ αñòαñ╛αñ« αñòαñ░αñ¿αñ╛ αñ╢αÑüαñ░αÑé αñòαñ░αÑçαñéαñùαÑÇ αñöαñ░ αñ¼αñ╣αÑüαññ αñ╕αñéαñ¡αñ╛αñ╡αñ¿αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñ▓αñéαñ¼αÑÇ αñàαñ╡αñºαñ┐ αñ«αÑçαñé αñ»αñ╣ αñ╕αÑìαñÑαñ┐αññ αñ¡αñ╛αñ░αññαÑÇαñ» αñåαñêαñƒαÑÇ αñ╕αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñ¿αÑçαñƒ αñ¬αÑëαñ£αñ┐αñƒαñ┐αñ╡ αñ╕αñ╛αñ¼αñ┐αññ αñ╣αÑïαÑñ

















