इंदौर में बारिश से बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल

इंदौर में बारिश से बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर। शहर में सोमवार दोपहर भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बिजलपुर (राऊ) इलाके की शिव सिटी कॉलोनी में पानी की टंकी की निर्माणाधीन दीवार अचानक गिर गई। मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

    जेसीबी ड्राइवर ने दी जानकारी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। सबसे पहले इस घटना को मौके पर मौजूद जेसीबी चालक ने देखा। उसने तुरंत ठेकेदार को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। दबे हुए लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

    Twitter Post

    मृतकों और घायलों की पहचान

    एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि भारी बारिश के बीच एक निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट की ईंटों की 13 फीट ऊंची दीवार ढह गई जिसके मलबे में दबकर 3 मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गौतम राठौर (22), रामेश्वर पवार (48) और टीटू राठौर (35) के रूप में हुई है। वहीं, सोहन (18) नाम का युवक घायल है, जिसे अस्पताल भेजा गया है।

    सक्सेना ने बताया कि ये मजदूर निजी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में दो लाख लीटर क्षमता वाली पानी की भूमिगत टंकी के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। तीनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

    Uploaded media

    बारिश से कमजोर हुई दीवार

    पुलिस का मानना है कि भारी बारिश की वजह से निर्माणाधीन दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते वह अचानक भरभराकर गिर गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts