इंदौर में बॉम्बे अस्पताल के पास सड़क पर गिरे व्यक्ति को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; घटना का CCTV आया सामने

इंदौर में मंगलवार रात बॉम्बे अस्पताल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर गिरे 50 वर्षीय राजू तायड़े को एक कार चालक ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत राजू को एमवाय अस्पताल प
इंदौर में बॉम्बे अस्पताल के पास सड़क पर गिरे व्यक्ति को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; घटना का CCTV आया सामने
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंदौर में मंगलवार रात बॉम्बे अस्पताल के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क पर गिरे 50 वर्षीय राजू तायड़े को एक कार चालक ने कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तुरंत राजू को एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    राजू घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गिर गए

    लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, राजू पैदल घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गिर पड़े। कुछ सेकंड बाद वहां से गुजरी कार ने पहले आगे का पहिया और फिर पिछला पहिया भी उन पर चढ़ा दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

    Twitter Post

    राजू के बेटे अर्जुन ने बताया कि उनके पिता स्क्रैप का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि संभव है हादसे के समय राजू ने शराब पी रखी हो, पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी।

    रावजी बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो ड्राइवर की मौत

    इसी रात इंदौर के रावजी बाजार क्षेत्र में एक और हादसे में 51 वर्षीय ऑटो ड्राइवर सलीम मंसूरी की जान चली गई। सलीम बाइक से मोती तबेला जा रहे थे, तभी महल कचहरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

    गंभीर रूप से घायल सलीम करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े रहे, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में युवकों और एक ऑटो चालक ने उन्हें एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Indore road accident

    Bombay Hospital Indore

    Road accident death

    indore news

    CCTV footage

    Traffic Accident

    Hit and Run

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    Latest Posts