ताजा खबरजेल में अंधे हो सकते हैं इमरान खान:PTI बोली- पूर्व PM को तुरंत इलाज की जरूरत, देर हुई तो रोशनी खो देंगे

जेल में अंधे हो सकते हैं इमरान खान:PTI बोली- पूर्व PM को तुरंत इलाज की जरूरत, देर हुई तो रोशनी खो देंगे
जेल में अंधे हो सकते हैं इमरान खान:PTI बोली- पूर्व PM को तुरंत इलाज की जरूरत, देर हुई तो रोशनी खो देंगे
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने गंभीर चेतावनी दी है।

    पाकिस्तानी अखबार DAWN की रिपोर्ट पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा है कि अगर इमरान खान को तुरंत और सही इलाज नहीं मिला, तो उनकी एक आंख की रोशनी स्थायी रूप से जा सकती है और वे अंधे भी हो सकते हैं।

    PTI के मुताबिक इमरान खान की दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन (CRVO) नाम की बीमारी पाई गई है। जेल में डॉक्टरों की जांच में इस बीमारी को बेहद गंभीर और संवेदनशील बताया गया है।

    पार्टी ने कहा कि मेडिकल एक्सपर्ट्स की राय में सही इलाज नहीं मिलने पर इमरान की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है।

    People's Update
    By People's Update

    Latest Posts