ग्वालियर: फेशवॉश लेने के बहाने दुकान में घुसे, दुकानदार महिलाओं से की ठगी, स्प्रे कर सोने के टॉप्स और पैसे लेकर फरार

ग्वालियर: फेशवॉश लेने के बहाने दुकान में घुसे, दुकानदार महिलाओं से की ठगी, स्प्रे कर सोने के टॉप्स और पैसे लेकर फरार

ग्वालियर के मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में एक जनरल स्टोर पर बैठी सास-बहू से दो बदमाश सोने के टॉप्स और गल्ले से 1500 रुपए ठग ले गए। बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर आए। फिर एक युवक ने कुछ स्प्रे कर दिया, जिसके बाद दोनों महिलाएं बेसुध हो गईं।

स्प्रे कर चोरी को दिया अंजाम

यह घटना अधिवक्ता संदीप शर्मा की जनरल स्टोर पर हुई, जिसे उनकी मां और भाभी चलाती हैं। आरोपी फेस वॉश लेने के बहाने दुकान में घुसे थे। महिला जब सामान निकाल रही थी, तभी एक युवक ने कुछ स्प्रे कर दिया। होश में आने पर महिलाओं ने देखा कि उनके गहने और पैसे गायब हैं।

CCTV में कैद हुए आरोपी

कुछ समय बाद जब सास-बहू को होश आया, तो उन्होंने घटना के वारे में परिवार और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV की जांच की, जिसमें दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं।

एक युवक टोपी पहने था जबकि दूसरा गले में नारंगी गमछा डाले हुए था। फुटेज में महिलाएं खुद अपने टॉप्स निकालकर देते दिख रही हैं, जिससे पुलिस को सम्मोहन का संदेह है।

नंबर प्लेट पर लगी थी मिट्टी

मुरार पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद सात नंबर चौराहा की तरफ भागे हैं। कुछ अन्य CCTV कैमरों में भी उनकी बाइक दिखाई दी है। पुलिस ने बताया कि बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी होने के कारण नंबर साफ नहीं हो सका। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts