गिफ्ट निफ्टी में 13 अक्टूबर से डेली एक्सपायरी शुरू करेगा एनएसई, विदेशी निवेशकों की बढ़ेगी भागीदारी

गिफ्ट निफ्टी में 13 अक्टूबर से डेली एक्सपायरी शुरू करेगा एनएसई, विदेशी निवेशकों की बढ़ेगी भागीदारी

αñ«αÑüαñéαñ¼αñêαÑñ αñ¡αñ╛αñ░αññαÑÇαñ» αñ¬αÑéαñéαñ£αÑÇ αñ¼αñ╛αñ£αñ╛αñ░ αñ«αÑçαñé αñÅαñò αñ¼αñíαñ╝αñ╛ αñ¼αñªαñ▓αñ╛αñ╡ αñòαñ░αññαÑç αñ╣αÑüαñÅ αñ¿αÑçαñ╢αñ¿αñ▓ αñ╕αÑìαñƒαÑëαñò αñÅαñòαÑìαñ╕αñÜαÑçαñéαñ£ (αñÅαñ¿αñÅαñ╕αñê) αñ¿αÑç 13 αñàαñòαÑìαñƒαÑéαñ¼αñ░ αñ╕αÑç αñùαñ┐αñ½αÑìαñƒ αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ αñ¬αñ░ αñíαÑçαñ▓αÑÇ αñÅαñòαÑìαñ╕αñ¬αñ╛αñ»αñ░αÑÇ αñ╢αÑüαñ░αÑé αñòαñ░αñ¿αÑç αñòαñ╛ αñÉαñ▓αñ╛αñ¿ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñùαñ┐αñ½αÑìαñƒ αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ αñªαñ░αñàαñ╕αñ▓ αñùαÑüαñ£αñ░αñ╛αññ αñçαñéαñƒαñ░αñ¿αÑçαñ╢αñ¿αñ▓ αñ½αñ╛αñçαñ¿αÑçαñéαñ╕ αñƒαÑçαñò-αñ╕αñ┐αñƒαÑÇ (αñùαñ┐αñ½αÑìαñƒ αñ╕αñ┐αñƒαÑÇ) αñòαÑç αñàαñéαññαñ░αÑìαñùαññ αñçαñéαñƒαñ░αñ¿αÑçαñ╢αñ¿αñ▓ αñ½αñ╛αñçαñ¿αÑçαñéαñ╢αñ┐αñ»αñ▓ αñ╕αñ░αÑìαñ╡αñ┐αñ╕αÑçαñ£ αñ╕αÑçαñéαñƒαñ░ (αñåαñêαñÅαñ½αñÅαñ╕αñ╕αÑÇ) αñ«αÑçαñé αñƒαÑìαñ░αÑçαñí αñ╣αÑïαñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αñ╛ αñ¬αÑìαñ░αñ«αÑüαñû αñíαÑçαñ░αñ┐αñ╡αÑçαñƒαñ┐αñ╡ αñ¬αÑìαñ░αÑïαñíαñòαÑìαñƒ αñ╣αÑêαÑñ αñàαñ¼ αññαñò αñ¡αñ╛αñ░αññαÑÇαñ» αñ¼αñ╛αñ£αñ╛αñ░αÑïαñé αñ«αÑçαñé αñ╕αñ╛αñ«αñ╛αñ¿αÑìαñ» αññαÑîαñ░ αñ¬αñ░ αñ╕αñ╛αñ¬αÑìαññαñ╛αñ╣αñ┐αñò αñöαñ░ αñ«αñ╛αñ╕αñ┐αñò αñÅαñòαÑìαñ╕αñ¬αñ╛αñ»αñ░αÑÇ αñòαÑÇ αñ¬αÑìαñ░αñÑαñ╛ αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑê, αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñùαñ┐αñ½αÑìαñƒ αñ¿αñ┐αñ½αÑìαñƒαÑÇ αñ¬αñ░ αñªαÑêαñ¿αñ┐αñò αñÅαñòαÑìαñ╕αñ¬αñ╛αñ»αñ░αÑÇ αñ╢αÑüαñ░αÑé αñòαñ░αñ¿αñ╛ αñ¿αñ┐αñ╡αÑçαñ╢αñòαÑïαñé αñöαñ░ αñƒαÑìαñ░αÑçαñíαñ░αÑìαñ╕ αñòαÑï αñ¿αñ»αñ╛ αñàαñ¿αÑüαñ¡αñ╡ αñªαÑçαñ¿αÑç αñ╡αñ╛αñ▓αÑÇ αñ¬αñ╣αñ▓ αñ╣αÑêαÑñ αñ¼αññαñ╛ αñªαÑçαñé αñ£αñ┐αñ╕ αñªαñ┐αñ¿ αñæαñ¬αÑìαñ╢αñ¿ αñòαÑëαñ¿αÑìαñƒαÑìαñ░αÑêαñòαÑìαñƒ αñòαÑÇ αñ╡αÑêαñºαññαñ╛ αñûαññαÑìαñ« αñ╣αÑïαññαÑÇ αñ╣αÑê, αñëαñ╕αÑç αñÅαñòαÑìαñ╕αñ¬αñ╛αñ»αñ░αÑÇ αñíαÑçαñƒ αñòαñ╣αñ╛ αñ£αñ╛αññαñ╛ αñ╣αÑêαÑñ

पहले हफ्ते में एक दिन होती थी एक्सपायरी

पहले निफ्टी और बैंक निफ्टी में हफ्ते के किसी एक दिन यानी गुरुवार को ही एक्सपायरी होती थी। बाद में अलग-अलग इंडेक्स और डेरिवेटिव्स में साप्ताहिक एक्सपायरी भी शुरू की गई। लेकिन गिफ्ट निफ्टी में हर दिन कॉन्ट्रैक्ट की एक्सपायरी होने का मतलब है कि ट्रेडर्स को अब बहुत लचीलापन मिलेगा। यह बदलाव विदेशी निवेशकों और संस्थागत निवेशको के लिए खास आकर्षक साबित हो सकता है, क्योंकि वे किसी भी दिन छोटी अवधि की पोजिशन लेकर तेजी से हेजिंग कर पाएंगे।

इंटरनेशनल फाइनेंशियल विंडो है गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी भारत की एक इंटरनेशनल फाइनेंशियल विंडो है, जहां विदेशी निवेशकों को भारतीय इक्विटी बाजार में भागीदारी का अवसर मिलता है। पहले सिंगापुर में एसजीएक्स निफ्टी ट्रेड होता था, लेकिन अब उसे गिफ्ट सिटी में शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि भारतीय बाजार को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल सके। अब डेली एक्सपायरी शुरू होने से गिफ्ट निफ्टी की लिक्विडिटी और वॉल्यूम दोनों में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इससे भारत का वैश्विक वित्तीय केंद्र बनने का सपना भी पूरा करने में मदद मिलेगी।

कम अवधि के दांव लगाने की सुविधा मिलेगी

निवेशकों के दृष्टिकोण से देखें तो डेली एक्सपायरी उन्हें रोजाना कम अवधि के दांव लगाने की सुविधा देगी। जो लोग शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग करना पसंद करते हैं, उनके लिए यह बहुत फायदेमंद होगा। इसके अलावा हेजिंग यानी जोखिम को कम करने की रणनीति अपनाने वाले निवेशक भी अपनी पोजिशन को रोजाना के हिसाब से एडजस्ट कर पाएंगे। दूसरी ओर, यह व्यवस्था बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव यानी वोलैटिलिटी भी ला सकती है, क्योंकि हर दिन कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का दबाव ट्रेडिंग पैटर्न को प्रभावित करेगा।

वैश्विक बाजारों में पहले से है यह व्यवस्था

वैश्विक स्तर पर कई बाजारों में ऐसे शॉर्ट-टेन्योर प्रोडक्ट मौजूद हैं। एनएसई का मानना है कि इससे विदेशी और घरेलू दोनों ही निवेशकों की भागीदारी बढ़ेगी और भारत की पोजिशन वैश्विक डेरिवेटिव ट्रेडिंग के मानचित्र पर मजबूत होगी। गिफ्ट निफ्टी पर डेली एक्सपायरी की शुरुआत भारतीय पूंजी बाजार के लिए ऐतिहासिक कदम है। यह न केवल ट्रेडर्स और निवेशकों को अधिक विकल्प और लचीलापन प्रदान करेगा, बल्कि भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपु...

Latest Posts