गोमांस पर 0% GST... जीतू पटवारी का गंभीर आरोप, बोले- गाय कटवाना चाहती है सरकार, 26-27 को करेंगे आंदोलन

गोमांस पर 0% GST... जीतू पटवारी का गंभीर आरोप, बोले- गाय कटवाना चाहती है सरकार, 26-27 को करेंगे आंदोलन
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों गोमांस पर जीएसटी का मुद्दा गरमा गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने गोमांस के एक्सपोर्ट पर जीएसटी शून्य प्रतिशत कर दिया है, जिससे गायों के वध को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे 'गौभक्त सरकार की दोहरी नीति' करार देते हुए पूरे प्रदेश में आंदोलन की घोषणा की।

    GST दरों में कटौती को बताया विवाद की जड़

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में जीएसटी दरों में संशोधन किया है। 22 सितंबर से लागू नई दरों के तहत वाणिज्यिक कर विभाग के 18 सितंबर के गजट नोटिफिकेशन में गोवंशीय पशुओं के मांस पर जीएसटी मुक्त (0%) करने का प्रावधान किया गया है। पटवारी ने सवाल उठाते हुए कहा- 'बीजेपी गाय के नाम पर वोट लेती है और अब गोमांस के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी शून्य कर रही है। क्या यह सरकार का गोसंरक्षण है?'

    Twitter Post

    'गाय को कटने नहीं देंगे, आंदोलन होगा'

    पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का पूरे प्रदेश में विरोध करेगी। उन्होंने ऐलान किया कि 26 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर आंदोलन किया जाएगा। 27 सितंबर को कस्बों और नगर पालिकाओं में जनता को जीएसटी की 'लूट' और गोमांस पर छूट की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर मौजूद आवारा गायों को कलेक्टर ऑफिस तक ले जाएंगे ताकि सरकार को चेताया जा सके।

    मुख्यमंत्री और बीजेपी पर सीधा हमला

    जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी पर तीखे वार करते हुए कहा, बीजेपी वोट लेने के लिए गाय की पूजा करती है, लेकिन गोमांस का एक्सपोर्ट बढ़ाने का रास्ता खोलती है। मोदी सरकार के राज में भारत दुनिया का सबसे बड़ा गोमांस एक्सपोर्टर बन गया है। हमारे मुख्यमंत्री खुद को गोभक्त कहते हैं, लेकिन इस फैसले पर चुप क्यों हैं?

    उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा कि 'गोमांस पर जीरो जीएसटी का क्या संदेश है? क्या यह गाय के मांस को दुनिया भर में भेजने का इशारा नहीं है?'

    गाय को 'राजमाता' का दर्जा देने की मांग

    αñ¬αÑìαñ░αÑçαñ╕ αñòαÑëαñ¿αÑìαñ½αÑìαñ░αÑçαñéαñ╕ αñ«αÑçαñé αñ¬αñƒαñ╡αñ╛αñ░αÑÇ αñ¿αÑç αñùαñ╛αñ» αñòαÑï αñ░αñ╛αñ£αñ«αñ╛αññαñ╛ αñòαñ╛ αñªαñ░αÑìαñ£αñ╛ αñªαÑçαñ¿αÑç αñòαÑÇ αñ«αñ╛αñéαñù αñ¡αÑÇ αñ░αñûαÑÇαÑñ αñëαñ¿αÑìαñ╣αÑïαñéαñ¿αÑç αñòαñ╣αñ╛ αñòαñ┐ αñ╣αñ┐αñéαñªαÑé αñºαñ░αÑìαñ« αñòαñ╛ αñ╡αñ┐αñÜαñ╛αñ░ “αñ£αñ┐αñ»αÑï αñöαñ░ αñ£αÑÇαñ¿αÑç αñªαÑï” αñ╣αÑê, αñ£αñ┐αñ╕αñ«αÑçαñé αñ╕αñ¡αÑÇ αñ¬αÑìαñ░αñ╛αñúαñ┐αñ»αÑïαñé αñöαñ░ αñ¬αÑìαñ░αñòαÑâαññαñ┐ αñòαÑÇ αñ░αñòαÑìαñ╖αñ╛ αñòαÑÇ αñ¼αñ╛αññ αñ╣αÑïαññαÑÇ αñ╣αÑêαÑñ “αñ▓αÑçαñòαñ┐αñ¿ αñ¼αÑÇαñ£αÑçαñ¬αÑÇ αñòαñ╛ αñ╡αñ┐αñÜαñ╛αñ░ αñ¡αÑìαñ░αñ╖αÑìαñƒ αñöαñ░ αñàαñ╡αñ╕αñ░αñ╡αñ╛αñªαÑÇ αñ╣αÑê, αñ£αÑï αñùαñ╛αñ» αñòαñ╛ αñ¿αñ╛αñ« αñ╕αñ┐αñ░αÑìαñ½ αñÜαÑüαñ¿αñ╛αñ╡αÑÇ αñ½αñ╛αñ»αñªαÑç αñòαÑç αñ▓αñ┐αñÅ αñ▓αÑçαññαÑÇ αñ╣αÑêαÑñ”

    मप्र में माफिया राज का भी आरोप

    जीएसटी विवाद के अलावा पटवारी ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार और माफिया राज का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश की सरकार अब जन-जन की जुबान पर माफियाओं की सरकार बन गई है। वल्लभ भवन की 5वीं मंजिल पर माफियाओं का कब्जा है। कोई विभाग ऐसा नहीं जहां बिना रिश्वत काम होता हो। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का विचार ही भ्रष्ट है, यहां केवल उद्योगपतियों की जेब भरने के लिए फैसले लिए जाते हैं।

    राहुल गांधी की चेतावनी का जिक्र

    पटवारी ने जीएसटी के खिलाफ राहुल गांधी के पुराने बयानों को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से जीएसटी का विरोध करती रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि जीएसटी छोटे उद्योगों को खत्म कर देगा और अर्थव्यवस्था चौपट कर देगा। आज केंद्र सरकार खुद जीएसटी की दरें घटाकर उनकी बात को सही साबित कर रही है। लेकिन 8 साल तक जो लूट हुई, उसका जिम्मेदार कौन है?

    αñÅαñ«αñ¬αÑÇ αñ«αÑçαñé αñùαñ£αñƒ αñ¿αÑïαñƒαñ┐αñ½αñ┐αñòαÑçαñ╢αñ¿ αñ£αñ╛αñ░αÑÇ 

    गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कटौती की है। 22 सितंबर से जीएसटी की घटी हुई दरें लागू हो गई हैं। मप्र के वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा 18 सितंबर को जीएसटी की दरें घटाने के एक गजट नोटिफिकेशन में गो वंशीय पशुओं के मांस को GST मुक्त किए जाने पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आपत्ति जताई है। पूछा- इसका क्या मैसेज है गोभक्त मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द नहीं निकला।

    Uploaded media
    Uploaded media
    Uploaded media 

    beef GST

    beef politics

    cattle slaughter

    Jitu Patwari

    cow slaughter

    Indian Politics

    Madhya Pradesh Congress

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    αñ╡αñ░αÑìαññαñ«αñ╛αñ¿ αñ«αÑçαñé αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñ╕αñ«αñ╛αñÜαñ╛αñ░ αñòαÑç αñíαñ┐αñ£αñ┐αñƒαñ▓ α...

    Latest Posts