जीएसटी कटौती से पहले एफआईआई ने ऑटो सेक्टर में 4,500 करोड़ रुपए का बड़ा दांव लगाया

जीएसटी कटौती से पहले एफआईआई ने ऑटो सेक्टर में 4,500 करोड़ रुपए का बड़ा दांव लगाया

αñ«αÑüαñéαñ¼αñêαÑñ αñ¡αñ╛αñ░αññαÑÇαñ» αñæαñƒαÑïαñ«αÑïαñ¼αñ╛αñçαñ▓ αñ╕αÑçαñòαÑìαñƒαñ░ αñ«αÑçαñé αñ╡αñ┐αñªαÑçαñ╢αÑÇ αñ╕αñéαñ╕αÑìαñÑαñ╛αñùαññ αñ¿αñ┐αñ╡αÑçαñ╢αñòαÑïαñé (αñÅαñ½αñåαñêαñåαñê) αñ¿αÑç αñàαñÜαñ╛αñ¿αñò αñ╕αÑç αñåαñòαÑìαñ░αñ╛αñ«αñò αñ░αÑéαñ¬ αñ╕αÑç αñ¿αñ┐αñ╡αÑçαñ╢ αñòαñ░αñ¿αñ╛ αñ╢αÑüαñ░αÑé αñòαñ░ αñªαñ┐αñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ¬αÑìαñ░αñºαñ╛αñ¿αñ«αñéαññαÑìαñ░αÑÇ αñ¿αñ░αÑçαñéαñªαÑìαñ░ αñ«αÑïαñªαÑÇ αñªαÑìαñ╡αñ╛αñ░αñ╛ 15 αñàαñùαñ╕αÑìαññ αñòαÑï αñ£αÑÇαñÅαñ╕αñƒαÑÇ αñªαñ░αÑïαñé αñòαÑç αñ╕αñ░αñ▓αÑÇαñòαñ░αñú αñòαÑÇ αñÿαÑïαñ╖αñúαñ╛ αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñÅαñ½αñåαñêαñåαñê αñ¿αÑç αñ╕αñ┐αñ░αÑìαñ½ αñÅαñò αñ«αñ╣αÑÇαñ¿αÑç αñ«αÑçαñé αñæαñƒαÑï αñ╕αÑìαñƒαÑëαñòαÑìαñ╕ αñ«αÑçαñé 4,500 αñòαñ░αÑïαñíαñ╝ αñ░αÑüαñ¬αñÅ αñòαñ╛ αñ¿αñ┐αñ╡αÑçαñ╢ αñòαñ┐αñ»αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ αñ»αñ╣ αñ¿αñ┐αñ╡αÑçαñ╢ αñÉαñ╕αÑç αñ╕αñ«αñ» αñ╣αÑï αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑê αñ£αñ¼ 22 αñ╕αñ┐αññαñéαñ¼αñ░ αñ╕αÑç αñ¿αñê αñªαñ░αÑçαñé αñ▓αñ╛αñùαÑé αñ╣αÑï αñ░αñ╣αÑÇ αñ╣αÑêαñé αñöαñ░ αñ╡αñ┐αñ╢αÑìαñ▓αÑçαñ╖αñòαÑïαñé αñòαñ╛ αñ«αñ╛αñ¿αñ¿αñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñçαñ╕αñ╕αÑç αñëαñ¬αñ¡αÑïαñòαÑìαññαñ╛ αñ«αñ╛αñéαñù αñ«αÑçαñé αñ¼αñíαñ╝αñ╛ αñëαñ¢αñ╛αñ▓ αñåαñÅαñùαñ╛αÑñ αñ£αÑÇαñÅαñ╕αñƒαÑÇ αñòαñ╛αñëαñéαñ╕αñ┐αñ▓ αñòαÑç αñ½αÑêαñ╕αñ▓αÑç αñòαÑç αñ«αÑüαññαñ╛αñ¼αñ┐αñò αñÅαñ╕αñ»αÑéαñ╡αÑÇ αñ╡αñ╛αñ╣αñ¿αÑïαñé (4 αñ«αÑÇαñƒαñ░ αñ╕αÑç αñèαñ¬αñ░) αñ¬αñ░ αñ£αÑÇαñÅαñ╕αñƒαÑÇ αñòαÑÇ αñªαñ░αÑçαñé 50% αñ╕αÑç αñÿαñƒαñ╛αñòαñ░ 40% αñòαñ░ αñªαÑÇ αñùαñê αñ╣αÑêαñé, αñ£αñ¼αñòαñ┐ αñƒαÑìαñ░αÑêαñòαÑìαñƒαñ░αÑïαñé αñ¬αñ░ αñ»αñ╣ αñªαñ░ 18% αñ╕αÑç αñÿαñƒαñ╛αñòαñ░ 5% αñòαñ░ αñªαÑÇ αñùαñê αñ╣αÑêαÑñ αñçαñ╕ αñ¼αñªαñ▓αñ╛αñ╡ αñòαñ╛ αñ╕αÑÇαñºαñ╛ αñàαñ╕αñ░ αñùαñ╛αñíαñ╝αñ┐αñ»αÑïαñé αñòαÑÇ αñòαÑÇαñ«αññαÑïαñé αñ¬αñ░ αñ¬αñíαñ╝αÑçαñùαñ╛ αñöαñ░ αñíαÑÇαñ▓αñ░αñ╢αñ┐αñ¬ αñ¬αñ░ αñùαÑìαñ░αñ╛αñ╣αñòαÑïαñé αñòαÑÇ αñ¡αÑÇαñíαñ╝ αñ¼αñóαñ╝αñ¿αÑç αñòαÑÇ αñ╕αñéαñ¡αñ╛αñ╡αñ¿αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ

ये भी पढ़ें: 22 सितंबर से फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन खरीदिए रॉयल एनफील्ड के 350सीसी मॉडल्स

बिक्री बढ़ने की आशा में निवेशकों ने बढ़ाई खरीदारी

बिक्री में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए विदेशी निवेशकों ने पहले से ही ऑटो सेक्टर में अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी शुरू कर दी है। एनएसडीएल के आंकड़े बताते हैं कि सितंबर की पहली पंद्रह दिनों में एफआईआई ने अकेले 1,908 करोड़ रुपए ऑटो स्टॉक्स में लगाए, जो अगस्त के पूरे महीने के 1,803 करोड़ रुपए निवेश से अधिक है। अगस्त के अंत में हुई 2,617 करोड़ रुपये की खरीदारी को मिलाकर यह आंकड़ा 4,500 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। ऑटो सेक्टर के साथ-साथ एफआईआई ने इस महीने मेटल्स, कैपिटल गुड्स और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी निवेश किया है। मेटल्स में 1,394 करोड़ रुपए का निवेश दर्ज हुआ, जबकि कैपिटल गुड्स में 1,518 करोड़ रुपए आए।

14 अगस्त के बाद निफ्टी ऑटो इंडेक्स 13% चढ़ा

वहीं, वित्तीय सेवाओं में लंबे समय से हो रही बिकवाली के बाद 1,039 करोड़ रुपए का प्रवाह देखा गया। इसके बावजूद उपभोक्ता सेवाओं, आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर से भारी निकासी हुई है। सितंबर की पहली पखवाड़े में उपभोक्ता सेवाओं से 3,246 करोड़ रुपए, आईटी से 2,014 करोड़ रुपए और रियल एस्टेट से 2,095 करोड़ रुपए का पैसा बाहर निकला। स्टॉक मार्केट में भी ऑटो सेक्टर का प्रदर्शन शानदार रहा है। 14 अगस्त से अब तक निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 13% चढ़ चुका है। इस अवधि में आईशर मोटर्स 17% बढ़ा है जबकि मारुति सुजुकी, टीवीएस मोटर और संवर्धन मदरसन जैसी कंपनियों ने भी मजबूत रिटर्न दिए हैं। बड़ी ब्रोकरेज फर्मों ने इस सेक्टर पर सकारात्मक रुख जताया है।

ये भी पढ़ें: इजरायल को 6.4 अरब डॉलर मूल्य के हथियार और सैन्य उपकरण देगा ट्रंप प्रशासन

त्यौहारी खरीद में तेजी की संभावना से बाजार में उत्साह

मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे प्रमुख प्लेयर्स नए प्रोडक्ट लॉन्च और ग्रामीण मांग की वापसी से 16-20% तक की आय वृद्धि दर्ज कर सकते हैं। नोमुरा ने कहा दाम घटने से उपभोक्ता हैचबैक से एसयूवी की ओर शिफ्ट हो सकते हैं, जिससे कंपनियों का ऑपरेटिंग मार्जिन 100-150 बेसिस पॉइंट तक बढ़ सकता है। एचएसबीसी ने भी लंबी अवधि में मारुति और हुंडई की निर्यात क्षमता पर भरोसा जताया है, हालांकि उसने चेतावनी दी है कि मौजूदा वैल्यूएशन 10 साल के औसत से 15% ऊपर है। एफआईआई सितंबर के पहली पखवाड़े में शुद्ध विक्रेता रहे हैं और 9,759 करोड़ रुपए का शुद्ध बहिर्वाह हुआ है। लेकिन ऑटो सेक्टर में बड़े पैमाने पर की गई खरीदारी यह संकेत देती है कि विदेशी निवेशक त्योहारों के मौसम में होने वाली खपत में भारी उछाल की उम्मीद कर रहे हैं।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपु...

Latest Posts