पूर्व कांग्रेस विधायक का दावा- नागदा-खाचरोद में हजारों फर्जी वोटर, कहा- बीजेपी को पहले ही मालूम होता है कौन जीतेगा

पूर्व कांग्रेस विधायक का दावा- नागदा-खाचरोद में हजारों फर्जी वोटर, कहा- बीजेपी को पहले ही मालूम होता है कौन जीतेगा

αñëαñ£αÑìαñ£αÑêαñ¿αÑñ αñòαñ╛αñéαñùαÑìαñ░αÑçαñ╕ αñ¿αÑçαññαñ╛ αñ░αñ╛αñ╣αÑüαñ▓ αñùαñ╛αñéαñºαÑÇ αñ¿αÑç 7 αñàαñùαñ╕αÑìαññ αñòαÑï αñòαñ░αÑìαñ¿αñ╛αñƒαñò αñòαÑÇ αñ╡αÑïαñƒαñ░ αñ▓αñ┐αñ╕αÑìαñƒ αñªαñ┐αñûαñ╛αññαÑç αñ╣αÑüαñÅ αñ╡αÑïαñƒ αñÜαÑïαñ░αÑÇ αñöαñ░ αñ½αñ░αÑìαñ£αÑÇ αñ╡αÑïαñƒαñ┐αñéαñù αñòαñ╛ αñÜαÑüαñ¿αñ╛αñ╡ αñàαñ»αÑïαñù αñ¬αñ░ αñåαñ░αÑïαñ¬ αñ▓αñùαñ»αñ╛ αñÑαñ╛αÑñ αñ£αñ┐αñ╕αñòαÑç αñ¼αñ╛αñª αñàαñ¼ αñ«αñºαÑìαñ» αñ¬αÑìαñ░αñªαÑçαñ╢ αñòαÑç αñ¿αñ╛αñùαñªαñ╛ αñûαñ╛αñÜαñ░αÑïαñª αñòαÑç αñ¬αÑéαñ░αÑìαñ╡ αñòαñ╛αñéαñùαÑìαñ░αÑçαñ╕ αñ╡αñ┐αñºαñ╛αñ»αñò αñªαñ┐αñ▓αÑÇαñ¬ αñùαÑüαñ░αÑìαñ£αñ░ αñ¿αÑç 2013 αñ«αÑçαñé αñ╣αÑüαñÅ αñÜαÑüαñ¿αñ╛αñ╡ αñ«αÑçαñé αñ╡αÑïαñƒ αñÜαÑïαñ░αÑÇ αñòαñ╛ αñåαñ░αÑïαñ¬ αñ▓αñùαñ╛αñ»αñ╛ αñ╣αÑê αñöαñ░ αñòαñ╣αñ╛ αñ¼αÑÇαñ£αÑçαñ¬αÑÇ αñòαÑï αñ¬αñ╣αñ▓αÑç αñ╣αÑÇ αñ¬αññαñ╛ αñ░αñ╣αññαñ╛ αñ╣αÑê αñòαñ┐ αñòαÑîαñ¿ αñòαñ┐αññαñ¿αÑç αñ╡αÑïαñƒαÑïαñé αñ╕αÑç αñ£αÑÇαññ αñ░αñ╣αñ╛ αñ╣αÑêαÑñ 

2013 में नागदा-खाचरोद में हुई वोट चोरी

नागदा-खाचरोद से कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे दिलीप गुर्जर ने बताया कि 2013 में नरेंद्र मोदी को पांच राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस साल नागदा में अचानक 36 हजार वोटर बढ़ गए थे और 10 हजार लोगों के नाम काटे गए थे, जिसके बाद उन्हें 16 हजार वोट से हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद जब उन्होंने निजी एनजीओ से सर्वे करवाया, जिसमें हजारों फर्जी मतदाता मिले। इन सभी के नाम कटवाए तो तब जाकर उन्हें 5 हजार वोट से जीता।

वोट परिणाम से पहले जीत की घोषणा

दिलीप गुर्जर ने कहा कि 2023 के चुनाव परिणाम में बीजेपी ने परिणाम आने से पहले ही, 30 नवंबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बता दिया था कि कौन कितने वोट से जीत रहा है। जिसके बाद जब परिणाम सामने आए तो पता चला कि बीजेपी के तेजबहादुर सिंह को 93,552 और कांग्रेस के दिलीप गुर्जर को 77,625 वोट मिले थे।

ये भी पढ़ें: जबलपुर: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीपल पीस फाउंडेशन का विरोध प्रदर्शन, कहा- जानवरों की आजादी छीनी जा रही, क्योंकि वे वोट नहीं देते..

सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट में बताए गए अकड़ो से केवल बीजेपी के उम्मीदवार को मिले वोट में 552 का अंतर और कांग्रेस के उम्मीदवार को मिले वोट में 625 का मामूली अंतर था। जिसके बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने परिणाम ट्वीट कर मामले को उजागर किया था और बताया था कि बीजेपी नेता को परिणाम पहले से पता थे।

चुनाव आयोग ने नहीं दिया था शिकायत पर ध्यान

दिलीप गुर्जर ने आरोप लगाया कि 2013 में मतदाता लिस्ट में 36 हजार वोटर बढ़ गए थे, लेकिन 2018 में मात्र 18 हजार वोटर बढ़े और 6 पोलिंग बूथ पर वोटर बढ़ने के बजाय कम हो गए थे। उस समय दिलीप गुर्जर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। अब गुर्जर यह मामला राहुल गांधी तक पहुंचा रहे हैं और मध्य प्रदेश में हुई वोट चोरी का भी खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।

Wasif Khan
By Wasif Khan

αñ½αñ┐αñ▓αñ╣αñ╛αñ▓ αñ£αÑüαñ▓αñ╛αñê 2024 αñ╕αÑç αñ¬αÑÇαñ¬αÑüαñ▓αÑìαñ╕ αñàαñ¬αñíαÑçαñƒ αñ«αÑçαñé αñ╕αñ...

Latest Posts